facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीन ने ‘निगेटिव इमोशंस’ के खिलाफ किया युद्ध का ऐलान, इंटरनेट से हटाएगा ‘बैड वाइब्स’

Advertisement

चीनी साइबरस्पेस प्रशासन ने दो महीने की मुहिम शुरू की; कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया ऐप्स और यूजर्स पर सख्ती। लक्ष्य — ऑनलाइन स्पेस को ‘पॉजिटिव’ बनाना

Last Updated- September 26, 2025 | 4:26 PM IST
Cyberspace
प्रतीकात्मक तस्वीर

क्या हो जब कोई सरकार नागरिकों की भावनाओं तक को नियंत्रित करने लगे? चीन ने अब तय किया है कि उसके इंटरनेट पर “उदासी” की कोई जगह नहीं होगी। “बेकार पढ़ाई” जैसे मजाक से लेकर असमानता पर गुस्से भरे लाइवस्ट्रीम तक, सब पर कार्रवाई होगी।

चीनी साइबरस्पेस प्रशासन (CAC) ने “निगेटिव इमोशंस को सुधारने” और “एक सभ्य और तार्किक ऑनलाइन वातावरण बनाने” के लिए दो महीने का विशेष अभियान शुरू किया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अब निराशा और हताशा भरी पोस्ट्स पर रोक लगेगी।

आर्थिक दबाव और युवाओं की हताशा

यह कदम ऐसे समय आया है जब चीन आर्थिक संकटों से जूझ रहा है — रियल एस्टेट संकट, बढ़ती बेरोजगारी और नौकरियों व शिक्षा में कड़ी प्रतिस्पर्धा। युवा पीढ़ी के बीच मोहभंग बढ़ रहा है। कई युवा घर लौट आए हैं क्योंकि नौकरी नहीं मिल रही, कुछ ने थका देने वाली वर्क कल्चर से किनारा कर “लाइ फ्लैट” (आरामपसंद) जीवनशैली अपना ली है, जबकि कुछ खुद को “फुल-टाइम बच्चे” कहते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि ये भावनाएं गहरी संरचनात्मक समस्याओं से जुड़ी हैं, जिन्हें सिर्फ कैंपेन से हल करना मुश्किल है।

Also Read: अब सरकारी और प्राइवेट कंपनियों को हर साल कराना होगा साइबर सिक्योरिटी ऑडिट, CERT-In का नया नियम लागू

इन्फ्लुएंसर्स और ऐप्स पर कार्रवाई

युवाओं की बढ़ती नाराजगी को देखते हुए प्रशासन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंपनियों पर भी सख्ती कर रहा है।

कंटेंट क्रिएटर हू चेनफेंग की सभी पोस्ट बिना स्पष्टीकरण हटा दी गईं। उन्होंने हाल ही में एक वायरल लाइवस्ट्रीम में लोगों और वस्तुओं को “Apple” और “Android” श्रेणी में बांटा था, जिसे कुछ ने मजाक माना तो कुछ ने सामाजिक विभाजन भड़काने वाला बताया।

ऑनलाइन ट्यूटर झांग शुएफेंग, जिनके लाखों फॉलोअर्स हैं, भी निशाने पर आए। वे छात्रों को सपनों के बजाय व्यावहारिक विकल्प चुनने की सलाह देते रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में उन्होंने मजाक में कहा था कि अगर बीजिंग ताइवान पर हमला करता है तो वे 100 मिलियन युआन दान करेंगे। इसके बाद उनके अकाउंट पर नए फॉलोअर्स जोड़ने पर रोक लगा दी गई।

सिर्फ इन्फ्लुएंसर्स ही नहीं, ऐप्स को भी चेतावनी दी गई है। शाओहोंगशू, कुआइशो और वीबो जैसे प्लेटफॉर्म्स को कहा गया है कि “सिलेब्रिटी गॉसिप” और “तुच्छ जानकारी” को रोकें, वरना कड़ी सजा मिलेगी।

विशेषज्ञों की चेतावनी

CAC का कहना है कि “साफ और स्वस्थ साइबरस्पेस जनता के हित में है।” लेकिन मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ऑनलाइन शिकायत करना या गुस्सा निकालना समाज से भागना नहीं है। यदि लोगों को यह रास्ता भी बंद कर दिया गया तो मानसिक स्वास्थ्य पर उल्टा असर पड़ सकता है।

Advertisement
First Published - September 26, 2025 | 3:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement