facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीन ने अमेरिका-जापान-दक्षिण कोरिया सम्मेलन की आलोचना की, कहा- बढ़ रहा तनाव

Advertisement

अमेरिका के कैंप डेविड प्रेसिडेंशियल रिट्रीट में जापान एवं दक्षिण कोरिया के बीच सुरक्षा एवं आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने पर यह सम्मेलन केंद्रित होगा

Last Updated- August 18, 2023 | 7:42 PM IST
India's own strategy in view of the possibility of US-China trade war अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध की आशंका को देखते हुए भारत की अपनी रणनीति

चीन ने अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया के नेताओं के बीच इस सप्ताहांत हो रहे सम्मेलन की एक बार फिर आलोचना करते हुए कहा कि किसी भी देश को ‘‘दूसरों के सुरक्षा हितों तथा क्षेत्रीय शांति एवं स्थायित्व की कीमत पर अपनी सुरक्षा का प्रयास नहीं करना चाहिए।’’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग ने शुक्रवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय की इस बात की अपनी समझ है कि कौन अंतर्विरोध पैदा कर रहा है तथा तनाव बढ़ा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विभिन्न विशिष्ट समूह एवं गुट बनाने तथा एशिया प्रशांत क्षेत्र में इन गुटों के बीच टकराव पैदा करने की कोशिश ठीक नहीं है और उससे निश्चित ही इस क्षेत्र के देशों में सतर्कता एवं विरोध बढ़ेगा।’’

अमेरिका के कैंप डेविड प्रेसिडेंशियल रिट्रीट में जापान एवं दक्षिण कोरिया के बीच सुरक्षा एवं आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने पर यह सम्मेलन केंद्रित होगा। वैसे तो ऐतिहासिक दृष्टि से जापान और दक्षिण कोरिया के बीच कटुतापूर्ण संबंध रहे हैं लेकिन पिछले वर्ष उनके संबंधों में तेजी से सुधार हुआ क्योंकि प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते दबदबे और उत्तर कोरिया की ओर से लगातार बढ़ते परमाणु खतरे ने इन दोनों को चिंता में डाल दिया है।

चीन को जो भी कदम एशिया में उसके वर्चस्वशील बनने की राह में रोड़ा लगता है, वह उसे लेकर संवेदनशील रहता है। वह जापान और दक्षिण कोरिया के बीच पुरानी दुश्मनी का मुद्दा उठाता रहा है ताकि उसके दुश्मन आपस में बंटे रहें तथा क्षेत्रीय गठबंधन की अमेरिकी तरकीब कमजोर पड़ जाए।

Advertisement
First Published - August 18, 2023 | 7:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement