facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत को बड़ी राहत, चीन ने फर्टिलाइजर और रेयर अर्थ मैग्नेट पर हटाए प्रतिबंध

Advertisement

चीन ने भारत की मांग मानते हुए उर्वरक, रेयर अर्थ मैग्नेट और टनल बोरिंग मशीनों पर लगे निर्यात प्रतिबंधों में ढील देने का आश्वासन दिया है।

Last Updated- August 19, 2025 | 2:00 PM IST
India-China
Representative Image

चीन ने भारत को बड़ी राहत देते हुए फर्टिलाइजर, रेयर अर्थ मिनरल्स और टनल बोरिंग मशीनों पर लगे निर्यात प्रतिबंधों में ढील देने का आश्वासन दिया है। यह फैसला हाल ही में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच हुई बातचीत के बाद आया है।

क्या है मामला?

वांग यी अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान जयशंकर से मिले थे। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि बीजिंग ने भारत की चिंताओं पर कदम उठाना शुरू कर दिया है और तीनों अहम वस्तुओं पर सप्लाई बहाल करने की दिशा में काम हो रहा है।

  • उर्वरक पर लगी रोक से रबी सीजन के दौरान DAP (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) की सप्लाई प्रभावित हुई थी।

  • टनल बोरिंग मशीनें, जिनका इस्तेमाल भारत की कई इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में होना था, चीन में फंसी रह गईं। इनमें विदेशी कंपनियों द्वारा बनाई गई मशीनें भी शामिल थीं।

  • भारत के ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग ने कई बार रेयर अर्थ मैग्नेट की कमी की शिकायत की और उत्पादन पर असर पड़ने की चेतावनी दी।

रेयर अर्थ मैग्नेट पर पाबंदी

अप्रैल में चीन ने सात रेयर अर्थ एलिमेंट्स और उनसे जुड़े मैग्नेट के निर्यात के लिए विशेष लाइसेंस अनिवार्य कर दिया था। 14 अगस्त को पीटीआई ने रिपोर्ट दी थी कि भारत सरकार इस मुद्दे पर चीन से लगातार बातचीत कर रही है।

एक अधिकारी के मुताबिक, “कोशिशें जारी हैं। जब हमने चीनी दूतावास से संपर्क किया, तो उन्होंने हमारी कंपनियों को वीजा जारी किए और वे चीनी अधिकारियों के संपर्क में हैं। कोशिश यही है कि सप्लाई चेन पर असर न पड़े।”

भारत की तैयारी

रेयर अर्थ मैग्नेट की कमी से बाजाज ऑटो जैसी कंपनियों को उत्पादन घटाना पड़ा। इसी बीच भारी उद्योग मंत्रालय ने घरेलू स्तर पर रेयर अर्थ मैग्नेट के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 1,345 करोड़ रुपये की सब्सिडी योजना तैयार की है।

Advertisement
First Published - August 19, 2025 | 2:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement