facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीन ने WTO में अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

Advertisement

चीन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Last Updated- March 26, 2024 | 9:26 PM IST
WTO

चीन ने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) पर अमेरिका की सब्सिडी को लेकर विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में शिकायत दर्ज कराई है। चीन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यदि महत्वपूर्ण खनिज या अन्य बैटरी कलपुर्जे चीनी, रूसी, उत्तर कोरियाई या ईरानी कंपनियों द्वारा बनाए गए हों तो इस साल से अमेरिकी कार खरीदार 3,750 डॉलर से 7,500 डॉलर के कर क्रेडिट के लिए पात्र नहीं होंगे।

यह क्रेडिट 2022 के एक कानून का हिस्सा है जिसपर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हस्ताक्षर किए हैं। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने ऑनलाइन मंच पर जारी बयान में कहा कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ प्रतिक्रिया के नाम पर अमेरिका ने नई ऊर्जा वाहनों के लिए भेदभावपूर्ण सब्सिडी नीतियां बनाई हैं।

मंत्रालय ने अमेरिका के इन नियमों का विरोध करने के लिए डब्ल्यूटीओ विवाद निपटान प्रक्रिया का सहारा लिया है कि सब्सिडी के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए इन वाहन में विशिष्ट क्षेत्रों के कलपुर्जों का इस्तेमाल किया जाता है।

इसमें कहा गया है कि अमेरिका के कदम ने चीनी उत्पादों को बाहर कर दिया, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को विकृत कर दिया और नए ऊर्जा वाहनों के लिए वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को बाधित कर दिया। इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी के वैश्विक बाजार में चीन का प्रभुत्व है।

Advertisement
First Published - March 26, 2024 | 9:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement