facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

China Flood: बीजिंग में बारिश ने तोड़ा 140 साल का रिकॉर्ड, भीषण बाढ़ से 21 लोगों की मौत

Advertisement

बीजिंग मौसम विज्ञान ब्यूरो ने बुधवार को बताया कि शहर में गत शनिवार से बुधवार सुबह तक 744.8 मिलीमीटर (29.3 इंच) बारिश दर्ज की गई।

Last Updated- August 03, 2023 | 11:29 AM IST
China flood

China Flood: चीन की राजधानी में तूफान ‘डोक्सुरी’ के कारण पिछले कम से कम 140 वर्ष की सर्वाधिक बारिश हुई है, जिसके कारण सड़कें नहरों में बदल गई है और इस दौरान वर्षाजनित हादसों में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है।

बीजिंग मौसम विज्ञान ब्यूरो ने बुधवार को बताया कि शहर में गत शनिवार से बुधवार सुबह तक 744.8 मिलीमीटर (29.3 इंच) बारिश दर्ज की गई।

रिकॉर्ड बारिश के कारण आई बाढ़

बीजिंग और उसके पड़ोसी हेबेई प्रांत में रिकॉर्ड बारिश के कारण बाढ़ (Flood) आ गई है और पानी खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है। बारिश ने सड़कों और यहां तक की पेयजल की पाइप को तबाह कर दिया है तथा बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

राजधानी के आस-पास नदियों में उफान के कारण कारों के भीतर पानी भर गया है। बचाव कार्य में लगे एक कर्मी का शव बरामद होने के बाद बीजिंग के आसपास मूसलाधार बारिश के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर बुधवार को 21 हो गई। इसके अलावा कम से कम 26 लोग लापता हैं।

बारिश के कारण बीजिंग की दक्षिणपश्चिम सीमा से सटे हेबेई प्रांत के छोटे शहर झूझोउ में सर्वाधिक तबाही मची है। वांग हुइयिंग (54) नाम की एक स्थानीय निवासी ने कहा, ‘‘मैंने नहीं सोचा था कि स्थिति इतनी गंभीर हो जाएगी। मुझे लगा था कि बस थोड़ा सा पानी आएगा और फिर यह कम होने लगेगा।’’

वांग को उसके घर की पहली मंजिल में पानी घुस जाने के कारण तीसरी मंजिल पर रात बितानी पड़ी। बीजिंग मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि इससे पहले 1891 में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड बना था। उस समय शहर में 609 मिमी (24 इंच) बारिश हुई थी।

ये भी पढ़ें: चीन हमेशा पाकिस्तान के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा: शी चिनफिंग

Advertisement
First Published - August 3, 2023 | 11:29 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement