facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीन ने अमेरिकी कंपनी पर लगाया 15 लाख डॉलर का जुर्माना, जानें वजह

Advertisement

चीन की सरकार ने गैरकानूनी ढंग से सूचना जुटाने की गतिविधि में कथित रूप से संलग्न एक अमेरिकी कंपनी पर 15 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है।

Last Updated- August 22, 2023 | 9:16 AM IST
China

चीन की सरकार ने गैरकानूनी ढंग से सूचना जुटाने की गतिविधि में कथित रूप से संलग्न एक अमेरिकी कंपनी पर 15 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है। बीजिंग म्यूनिसिपल के सांख्यिकी ब्यूरो की वेबसाइट पर जारी एक नोटिस में यह जानकारी दी गई।

इसके मुताबिक, अमेरिकी कंपनी मिंट्ज ग्रुप अनुमति लिए बगैर विदेश से जुड़ी सांख्यिकीय जांच गतिविधियों में कथित तौर पर लिप्त रही है। हालांकि इस नोटिस में यह जानकारी नहीं दी गई है कि अमेरिकी कंपनी ने नियमों का किस तरह उल्लंघन किया है। लेकिन उस पर जुर्माने के तौर पर 15 लाख डॉलर का अर्थदंड लगाया गया है।

विदेशी सलाहकार फर्म मिंट्ज ग्रुप पर गत अप्रैल में छापे मारे गए थे। यह कार्रवाई चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की सरकार के विस्तारित जासूसी-रोधी नियमों के तहत की गई थी।

यह कंपनी अपने कॉरपोरेट ग्राहकों के लिए कर्मचारियों एवं कारोबारी साझेदारों की पृष्ठभूमि का परीक्षण करने के साथ अन्य सूचनाएं भी जुटाने का काम करती है।

ये भी पढ़ें : भारत, आसियान व्यापार समझौते की होगी समीक्षा, 2025 तक पूरा करने पर दोनों देशों का जोर

Advertisement
First Published - August 22, 2023 | 9:16 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement