facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

बाज नहीं आ रहा चीन, अब फिलीपीन की नौका पर चलाई वाटर कैनन, चीनी राजदूत तालाब

Advertisement

चीन, फिलीपीन, वियतनाम, मलेशिया, ताइवान और ब्रूनेई, दक्षिण चीन सागर पर अपना-अपना दावा जताता हैं।

Last Updated- August 07, 2023 | 7:17 PM IST

फिलीपीन सरकार ने दक्षिण चीन सागर के विवादित क्षेत्र में उसकी एक आपूर्ति नौका पर चीनी तटरक्षक बल द्वारा पानी की बौछार किए जाने की घटना को लेकर सोमवार को चीन के राजदूत को तलब किया और कड़ा कूटनीतिक विरोध दर्ज कराया।

फिलीपीन की सेना ने विवादित समुद्री क्षेत्र में फिलीपीन के सेकंड थॉमस शोआल द्वीप पर सैनिकों का नया जत्था, भोजन, पानी और ईंधन लेकर जा रही आपूर्ति नौका को रोकने के लिए उस पर चीनी तटरक्षक बल के जहाज से ‘‘अत्यधिक और आक्रामक’’ रूप से पानी की बौछार किए जाने की रविवार को निंदा की।

कई देशों की समुद्री सीमा पर अपना दावा जताता है चीन

अमेरिका, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया और जापान समेत अहम सहयोगियों ने चीनी जहाज की कार्रवाई पर चिंता जताई और फिलीपीन का समर्थन किया। अमेरिका ने चेतावनी दी कि अगर फिलीपीन के सरकारी जहाजों और सेना पर सशस्त्र हमला किया जाता है, तो वह अपने लंबे समय के सहयोगी की रक्षा करेगा।

चीन, फिलीपीन, वियतनाम, मलेशिया, ताइवान और ब्रूनेई, दक्षिण चीन सागर पर अपना-अपना दावा जताता हैं।

फिलीपीन के विदेश मामलों के विभाग की प्रवक्ता टेरेसिटा दाजा ने बताया कि फिलीपीन की अवर सचिव थेरेसा लजारो ने सोमवार सुबह मनीला में चीन के राजदूत हुआंग शिलियान को तलब किया और उन्हें कड़े शब्दों वाला कूटनीतिक विरोध पत्र सौंपा।

दाजा के मुताबिक, पत्र में फिलीपीन ने कहा कि वह दक्षिण चीन सागर में फिलीपीनी जहाजों के खिलाफ अपनी अवैध कार्रवाई रोके, वैध फिलीपीनी गतिविधियों में हस्तक्षेप करना बंद करे और समुद्री व्यवस्था पर 1982 के संयुक्त राष्ट्र संधि सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करे।

चीन ने वाटर कैनन के इस्तेमाल की बात स्वीकारी

बीजिंग में चीनी तटरक्षकों ने अपने जहाजों से फिलीपीनी नौका पर पानी की बौछार किए जाने की बात स्वीकारी। उसने कहा कि फिलीपीनी नौका बिना अनुमति के शोआल से गुजर रही थी, जिसे चीन रिनाई जियाओ के नाम से पुकारता है। चीनी तटरक्षकों ने फिलीपीन पर किनारे पर खड़े जंगी जहाज को हटाने की वचनबद्धता से मुकरने का आरोप भी लगाया। एपी पारुल सुरेश

Advertisement
First Published - August 7, 2023 | 7:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement