facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीन ने लॉन्च किया अपना अंतरिक्ष मिशन Shenzhou 16

Advertisement
Last Updated- May 30, 2023 | 11:50 AM IST
China's Shenzhou-16 spaceship's launch

चीन ने मंगलवार को शेनझोउ-16 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया और पांच महीने के मिशन के लिए अपने अंतरिक्ष स्टेशन में एक आम नागरिक सहित तीन अंतरिक्ष यात्रियों को रवाना किया।

‘चाइना मैनड स्पेस एजेंसी’ (सीएमएसए) के अनुसार, ‘लॉन्ग मार्च-2एफ कैरियर रॉकेट’ के जरिए अंतरिक्ष यान उत्तर-पश्चिम चीन में जियुक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से सुबह नौ बजकर 31 मिनट (चीन के समयानुसार) पर प्रक्षेपित किया गया।

सीएमएसए के अनुसार, प्रक्षेपण के करीब 10 मिनट बाद शेनझोउ-16 रॉकेट से अलग होकर अपनी निर्धारित कक्षा में प्रवेश कर गया। चालक दल के सदस्य ठीक हैं और प्रक्षेपण पूरी तरह सफल रहा। अंतरिक्ष यात्रियों के सात घंटे से कम समय की यात्रा के बाद जमीन से करीब 400 किलोमीटर ऊपर स्टेशन के तियान्हे कोर मॉड्यूल में पहुंचने की उम्मीद है।

बीजिंग में बेइहांग विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर गुई हाइचाओ तीन अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं। अन्य अंतरिक्ष यात्रियों में मिशन के कमांडर जिंग हैपेंग भी शामिल हैं, जो रिकॉर्ड चौथी बार अंतरिक्ष में जाने वाले पहले चीनी अंतरिक्ष यात्री बनकर इतिहास रचने जा रहे हैं।

वहीं अंतरिक्षयात्री उड़ान इंजीनियर झू यांगझू अंतरिक्ष की अपनी पहली यात्रा कर रहे हैं। सीएमएसए के उप निदेशक लिन शिकियांग ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि चीन के अंतरिक्ष स्टेशन कार्यक्रम के अनुप्रयोग और विकास के चरण में प्रवेश करने के बाद शेनझोऊ-16 पहला चालक दल मिशन होगा।

Advertisement
First Published - May 30, 2023 | 11:29 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement