facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Boeing विमान डिलीवरी पर से चीन ने हटाया प्रतिबंध, अमेरिका के साथ व्यापारिक बातचीत के बाद हुआ फैसला

Advertisement

बोइंग ने इस रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की है और चीन का नागरिक उड्डयन प्रशासन (CAAC) भी अभी तक इस पर प्रतिक्रिया नहीं दे पाया है।

Last Updated- May 13, 2025 | 12:29 PM IST
boeing
Representative Image

चीन ने अमेरिका में बने बोइंग विमानों की डिलीवरी पर लगा बैन हटा लिया है। यह फैसला अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध (trade war) को थामने के लिए हुई हालिया सहमति के बाद लिया गया है। ब्लूमबर्ग न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों ने सोमवार को भारी टैरिफ को कम करने और अगले 90 दिनों के लिए व्यापार युद्ध पर ब्रेक लगाने पर सहमति जताई है।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बीजिंग के अधिकारियों ने इस हफ्ते देश की एयरलाइनों और सरकारी एजेंसियों को सूचित करना शुरू कर दिया है कि अब अमेरिका में बने विमानों की डिलीवरी फिर से शुरू की जा सकती है।

यह फैसला दो सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापारिक संबंधों में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Also Read | ₹130 का लेवल टच करेगा PSU Bank Stock, Q4 में 82% बढ़ा मुनाफा; ब्रोकरेज ने BUY की दी सलाह

हालांकि, बोइंग ने इस रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की है और चीन का नागरिक उड्डयन प्रशासन (CAAC) भी अभी तक इस पर प्रतिक्रिया नहीं दे पाया है।

गौरतलब है कि अप्रैल में बोइंग ने बताया था कि चीन के कई ग्राहकों ने टैरिफ के चलते नए विमानों की डिलीवरी लेने से इनकार कर दिया था, और कंपनी इन विमानों को अन्य ग्राहकों को बेचने पर विचार कर रही थी।

अमेरिका-चीन में सहमति, 90 दिनों तक नहीं लगेगा 115% टैरिफ

अमेरिका और चीन ने व्यापारिक तनाव को कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। दोनों देशों ने आगामी 90 दिनों तक एक-दूसरे पर कोई नया आयात शुल्क (टैरिफ) नहीं लगाने का फैसला किया है। साथ ही, पहले से लागू टैरिफ को भी कम करने की दिशा में काम करने पर सहमति बनी है।

इस बारे में जानकारी देते हुए अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने सोमवार को बताया, “चीन के साथ 90 दिनों के टैरिफ विराम पर सहमति हो गई है। इसके तहत मौजूदा टैरिफ को भी कम करने की योजना है।”

उन्होंने कहा कि यह फैसला अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक बातचीत को आगे बढ़ाने में मदद करेगा और आपसी संबंधों में सुधार का रास्ता खोलेगा।

फैसले के तहत अमेरिका, चीन से आने वाले उत्पादों पर टैरिफ को 145% से घटाकर 30% करेगा, जबकि चीन, अमेरिकी उत्पादों पर लगने वाला शुल्क 125% से घटाकर 10% करेगा। इसे दोनों देशों के बीच व्यापार तनाव में अस्थायी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

बेसेंट ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत सकारात्मक रही और वार्ता के दौरान एक-दूसरे के प्रति सम्मानजनक रवैया देखने को मिला।

 

Advertisement
First Published - May 13, 2025 | 12:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement