facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

China pharma export: 2022-23 में चीन से थोक दवा आयात बढ़कर 75% पर, PLI बेअसर

Advertisement

China से थोक दवा का आयात, मूल्य और मात्रा दोनों लिहाज से वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़कर क्रमश: 71 और 75 प्रतिशत हो गया।

Last Updated- August 06, 2023 | 8:06 PM IST
Indian Pharma’s New Growth Formula: Specialty Drugs Drive Profits from India to Africa

चीन से थोक दवा आयात पिछले नौ वर्षों में 62 प्रतिशत से बढ़कर 75 प्रतिशत हो गया है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट में कहा गया कि सरकार की उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (PLI) योजना के तहत विभिन्न घरेलू विनिर्माण परियोजनाओं के चालू होने के बावजूद भारत चीन पर काफी हद तक निर्भर है।

भारत अब भी चीन पर काफी हद तक निर्भर

केयर रेटिंग्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन से थोक दवा का आयात, मूल्य और मात्रा दोनों लिहाज से वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़कर क्रमश: 71 और 75 प्रतिशत हो गया। वित्त वर्ष 2013-14 में यह आंकड़ा 64 प्रतिशत और 62 प्रतिशत था। केयर रेटिंग्स के वरिष्ठ निदेशक रंजन शर्मा ने कहा कि मूल्य के संदर्भ में वित्त वर्ष 2013-14 से वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान चीन से कुल थोक दवा आयात करीब सात प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ा। यह दर्शाता है कि देश कुछ महत्वपूर्ण सामग्रियों के लिए अब भी अपने पड़ोसी देश पर काफी हद तक निर्भर है।

Also read: Russia ने यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी

भारत के थोक दवा आयात में चीन की बड़ी हिस्सेदारी

रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2013-14 में देश ने दवा का कुल 5.2 अरब डॉलर का आयात किया जिसमें से 2.1 अरब डॉलर का आयात चीन से किया गया। वित्त वर्ष 2018-19 में देश ने दवा का कुल 6.4 अरब डॉलर का आयात किया, जिसमें से चीन से 2.6 अरब डॉलर का आयात किया गया। इसके बाद 2020-21 में सात अरब डॉलर का आयात किया गया, जिसमें से चीन से 2.9 अरब डॉलर का आयात किया गया।

एजेंसी के एक अन्य निदेशक पुलकित अग्रवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022 में कुल 8.5 अरब डॉलर का आयात किया गया जिसमें से 3.2 अरब डॉलर का आयात चीन से किया गया। वहीं वित्त वर्ष 2023 में आयात मामूली रूप से कम होकर 7.9 अरब डॉलर का रहा। हालांकि चीन की हिस्सेदारी बढ़कर 3.4 अरब डॉलर हो गई।

Also read: India-EU FTA: एफटीए वार्ता को गति देने के लिए इस महीने होगी हाई लेवल की बैठक

PLI योजना का नहीं दिख रहा कोई खास असर

एजेंसी के एक सहयोगी निदेशक वी नवीन कुमार ने कहा कि उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (PLI) योजना के साथ-साथ विभिन्न घरेलू विनिर्माण कंपनियों के कई परियोजनाओं को चालू करने के बावजूद चीन पर काफी हद तक निर्भरता अब भी जारी है। वित्त वर्ष 2023-24 में PLI योजना के तहत 51.6 करोड़ डॉलर की परियोजनाएं शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, एजेंसी का मानना है कि इसके बावजूद चीन से थोक दवा आयात पर निर्भरता लंबे समय तक करीब 65 प्रतिशत के उच्च स्तर पर बनी रहेगी।

Advertisement
First Published - August 6, 2023 | 8:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement