facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

China ने Qin Gang को विदेश मंत्री पद से हटाया, Wang Yi लेंगे उनका स्थान

Advertisement

Qin Gang लगभग एक महीने से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं और विदेश मंत्रालय ने भी उनकी स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Last Updated- July 25, 2023 | 6:55 PM IST
China

चीन (China) ने मंगलवार को विदेश मंत्री छिन कांग (Qin Gang) को पद से हटा दिया और उनकी जगह उनके पूर्ववर्ती वांग यी (Wang Yi) को विदेश मंत्री नियुक्त किया। सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ ने शाम के प्रसारण में इसकी घोषणा की, लेकिन छिन को हटाने का कोई कारण नहीं बताया।

Qin Gang लगभग एक महीने से सार्वजनिक रूप नहीं आए नजर

छिन लगभग एक महीने से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं और विदेश मंत्रालय ने भी उनकी स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। छिन को विदेश मंत्री पद से हटाए जाने के कदम से चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के विभिन्न वरिष्ठ नेताओं के निजी जीवन और उनके बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को लेकर कयासों को बल मिला है।

Also read: चीनी कार कंपनी BYD के प्लांट को भारत सरकार की ना

विदेश मंत्रालय ने Qin Gang को पद से हटाए जाने पर नहीं की कोई टिप्पणी

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को अपनी ‘दैनिक ब्रीफिंग’ में छिन को हटाए जाने के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की। यह कदम ऐसे वक्त उठाया गया है जब चीन की आक्रामक विदेश नीति के खिलाफ कई देशों ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है। छिन को किन परिस्थितियों में पद से हटाया गया, इस पर संदेह तब और गहरा हो गया जब चीन की विधायिका, नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति की बैठक में इसे मंजूरी दी गई, जो आमतौर पर महीने के अंत में होती है। वांग इससे पूर्व पार्टी के विदेश मामलों के कार्यालय के प्रमुख थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि क्या वांग इस पद पर बरकरार रहेंगे।

Advertisement
First Published - July 25, 2023 | 6:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement