facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

China Reopen Borders: चीन तीन साल बाद खोलेगा पर्यटकों के लिए अपनी सीमाएं, बुधवार से सभी वीजा बहाल

Advertisement
Last Updated- March 14, 2023 | 5:56 PM IST
China

चीन पर्यटकों के लिए तीन साल के अंतराल के बाद अपनी सीमाएं खोलते हुए बुधवार से सभी वीजा जारी करना शुरू करेगा। कोविड-19 महामारी प्रतिबंधों के कारण वीजा जारी करने पर रोक लगाई गई थी।

चीन अपनी सीमाएं पर्यटकों के लिए खोलने वाले प्रमुख अंतिम देशों में से एक है। यह घोषणा मंगलवार को की गई। इससे पहले फरवरी में, उसने कोविड पर “निर्णायक जीत” की घोषणा की थी।

चीन बुधवार से सभी तरह के वीजा जारी करने लगेगा। कुछ गंतव्यों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश भी फिर से शुरू होगा, जिनमें हैनान द्वीप जैसे गंतव्यों के साथ-साथ शंघाई में प्रवेश करने वाले क्रूज जहाज भी शामिल हैं। इन क्षेत्रों में कोविड-19 महामारी से पहले वीजा की आवश्यकता नहीं होती थी। गौरतलब है कि 28 मार्च, 2020 से पहले जारी और अभी भी वैध वीजाधारकों को चीन में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

हांगकांग और मकाउ से दक्षिणी चीन में ग्वांगडोंग में प्रवेश करने वाले विदेशियों के लिए वीजा मुक्त प्रवेश फिर से शुरू होगा। घोषणा में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि आंगुतकों के लिए टीकाकरण प्रमाणपत्र या कोविड नेगेटिव रिपोर्ट की आवश्यकता होगी या नहीं।

यह भी पढ़ें : IMF का रुख नरम करने के लिए अमेरिका से मदद मांगेगा पाकिस्तान

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि चीन ने ‘संबंधित देशों से चीन आने वाले लोगों की जांच के लिए बेहतर उपाय’ किए हैं। चीन में आने वाले लोगों को विमान में बैठने से पहले कोविड-19 जांच कराने की सुविधा प्रदान की जाएगी। गौरतलब है कि चीन ने कोविड-19 महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बेहद सख्त नियम लागू किए थे।

Advertisement
First Published - March 14, 2023 | 5:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement