facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीन नियमित तौर पर कोविड-19 की स्थिति पर आंकड़े साझा करे: WHO

Advertisement
Last Updated- December 31, 2022 | 9:52 AM IST
Covid

चीन की ओर से ‘शून्य-कोविड’ नीति में ढील दिए जाने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या में हुई भारी वृद्धि के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक बार फिर बीजिंग से नियमित तौर पर संक्रमण संबंधी वस्तविक आंकड़ा साझा करने का आग्रह किया है।

वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी ने चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा है कि वे जीनोम अनुक्रमण के अलावा कोविड-19 के चलते अस्पताल में भर्ती होने वालों, जान गंवाने वालों और टीका लगवाने वालों से जुड़ा डेटा साझा करें।

डब्ल्यूएचओ की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है कि संक्रमितों की संख्या में भारी वृद्धि के मद्देनजर कोविड-19 की स्थिति पर और जानकारी प्राप्त करने तथा डब्ल्यूएचओ की विशेषज्ञ एवं अन्य सहायता की पेशकश करने के लिए चीन और विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारियों के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक हुई।

बयान के मुताबिक, ‘‘डब्ल्यूएचओ ने एक बार फिर से महामारी की स्थिति पर विशिष्ट और वास्तविक समय के आंकड़ों को नियमित रूप से साझा करने के लिए (चीन से) कहा है। इसमें जीनोम अनुक्रमण का अतिरिक्त डेटा और संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने वालों, आईसीयू में इलाज हासिल करने वालों, वायरस से दम तोड़ने वालों और टीके लगवाने वालों से संबंधित आंकड़े शामिल हैं।’’

बयान में कहा गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अधिक संवेदनशील लोगों को गंभीर संक्रमण और मौत से बचाने के लिए टीकाकरण और एहतियाती खुराक लगवाने के महत्व को दोहराया है।

इसमें कहा गया है कि बैठक में चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के उच्च अधिकारियों ने महामारी, इसके स्वरूप की निगरानी, टीकाकरण, क्लिनिकल देखभाल, संचार और अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्रों में चीन की रणनीति और उसके कार्यों के बारे में डब्ल्यूएचओ को जानकारी दी।

बयान के अनुसार, ‘‘चीनी वैज्ञानिकों को डब्ल्यूएचओ के नेतृत्व वाले कोविड-19 विशेषज्ञ नेटवर्क में नजदीक से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया गया है, जिसमें कोविड-19 नैदानिक ​​प्रबंधन नेटवर्क भी शामिल है।’’

Advertisement
First Published - December 31, 2022 | 9:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement