facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीन ने हवा में मिसाइल मार गिराने की क्षमता रखने वाले हथियार का परीक्षण किया

Advertisement
Last Updated- April 15, 2023 | 1:19 PM IST
missile

चीन ने शनिवार को कहा कि उसने बीच हवा में मिसाइल को मार गिराने की क्षमता रखने वाले हथियार का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है, जो अंतरिक्ष से आ रहे हथियारों को मार गिराने की उसकी क्षमता में प्रगति का संकेत है।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह परीक्षण चीनी क्षेत्र के भीतर शुक्रवार देर रात किया गया और इसने ‘‘परीक्षण का वांछित उद्देश्य’’ हासिल किया।

मंत्रालय ने बताया कि यह परीक्षण ‘‘रक्षात्मक प्रकृति का था और इसका निशाना किसी देश की ओर नहीं था।’’ बहरहाल, चीन ने कोई और जानकारी नहीं दी, मसलन क्या उसने सच में किसी लक्ष्य को भेदा, कितनी मिसाइल छोड़ी गई और वे कहां गिरीं।

ऐसी प्रणालियों में जमीन से मार करने वाली कई इंटरसेप्टर मिसाइलें और बड़ी संख्या में राडार तथा अग्नि नियंत्रण प्रणाली शामिल होती हैं और इनका उद्देश्य बीच हवा में परमाणु या अन्य हथियार ले जाने में सक्षम आईसीबीएम समेत बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराना होता है।

चीन के पास पहले ही दुनिया की सभी प्रकार की मिसाइलों का सबसे बड़ा शस्त्रागार है और ऐसा माना जाता है कि वह तेजी से इसका विस्तार कर रहा है।

पिछले वर्ष अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन के पास अभी करीब 400 परमाणु हथियार हैं और 2035 तक यह संख्या बढ़कर 1,500 तक पहुंच सकती है।

Advertisement
First Published - April 15, 2023 | 1:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement