facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

China trade data: जनवरी-फरवरी में उम्मीद से बेहतर हुआ चीन का व्यापार आंकड़ा

Advertisement

दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था चीन के लिए साल के पहले दो महीनों में व्यापार गतिविधियां बढ़ने का आंकड़ा आर्थिक हालात सुधरने का संकेत माना जा सकता है।

Last Updated- March 07, 2024 | 12:38 PM IST
China
Representative Image

साल 2024 के पहले दो महीनों में चीन के निर्यात और आयात आंकड़ों ने पूर्वानुमानों को पीछे छोड़ते हुए मांग में सुधार आने का संकेत दिया है। गुरुवार को जारी सीमा शुल्क आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी-फरवरी की अवधि में चीन का निर्यात एक साल पहले की तुलना में 7.1 प्रतिशत बढ़ा।

इसके पहले दिसंबर में निर्यात वृद्धि 2.3 प्रतिशत रही थी। इसी तरह चीन का आयात भी पिछले दो महीनों में एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 3.5 प्रतिशत बढ़ गया। दिसंबर में यह सिर्फ 0.2 प्रतिशत बढ़ा था।

चीन ने कैलेंडर वर्ष 2024 के पहले दो महीनों में 12.51 अरब डॉलर का व्यापार अधिशेष भी दर्ज किया है। हालांकि चीन आमतौर पर हर महीने व्यापार आंकड़े जारी करता है लेकिन सप्ताह भर चलने वाली चंद्र नववर्ष की छुट्टियों से होने वाले व्यवधानों से बचने के लिए जनवरी-फरवरी के आंकड़ों को एक साथ जोड़कर जारी किया जाता है। दरअसल चंद्र नववर्ष की छुट्टियों में तमाम कारखाने और कारोबार बंद रहते हैं।

दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था चीन के लिए साल के पहले दो महीनों में व्यापार गतिविधियां बढ़ने का आंकड़ा आर्थिक हालात सुधरने का संकेत माना जा सकता है। हालांकि चीन को महामारी के झटकों से उबरने में अब तक खास कामयाबी नहीं मिल पाई है। यह वैश्विक स्तर पर कमजोर मांग के साथ-साथ घरेलू संपत्ति संकट से भी जूझ रहा है।

चीन ने इस साल आर्थिक वृद्धि के लिए लगभग पांच प्रतिशत का लक्ष्य रखा है। हालांकि अर्थशास्त्रियों का मानना है कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अधिक नीतिगत समर्थन की जरूरत होगी।

Advertisement
First Published - March 7, 2024 | 12:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement