facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीन हमेशा पाकिस्तान के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा: शी चिनफिंग

Advertisement

CPEC परियोजना की शुरुआत के 10 साल पूरे होने के अवसर पर इस्लामाबाद में सोमवार को ‘चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) के एक दशक’ नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Last Updated- August 01, 2023 | 8:41 PM IST
damage to china's image

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा है कि चीन अपने रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपने सदाबहार सहयोगी पाकिस्तान के साथ काम करना जारी रखेगा। दक्षिण एशियाई देश में क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने वाली पाकिस्तान में चीन की महत्वाकांक्षी चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) परियोजनाओं के आरंभ के 10 साल पूरे हो गए हैं।

CPEC परियोजना के पूरे हुए 10 साल

CPEC परियोजना की शुरुआत के 10 साल पूरे होने के अवसर पर इस्लामाबाद में सोमवार को ‘चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) के एक दशक’ नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शी ने कहा कि 60 अरब अमेरिकी डॉलर का CPEC बुनियादी ढांचा कार्यक्रम बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) की एक ‘महत्वपूर्ण अग्रणी परियोजना’ है।

Also read: CPEC के तहत सहयोग में तेजी लाने के लिए पाकिस्तान, चीन ने छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए

भारत CPEC परियोजना के विरोध में

CPEC, पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ग्वादर बंदरगाह को चीन के शिनजियांग प्रांत से जोड़ता है। भारत इसका विरोध कर रहा है क्योंकि यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजरता है। इस कार्यक्रम में चीन के उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग शामिल हुए जो पाकिस्तान की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने चिनफिंग के हवाले से कहा, ‘CPEC की वर्ष 2013 में शुरुआत के बाद से चीन और पाकिस्तान व्यापक परामर्श, संयुक्त योगदान और साझा लाभ के सिद्धांत के तहत इसे आगे बढ़ा रहे हैं और इसके तहत कई शुरुआती लाभ हुए हैं।’

Advertisement
First Published - August 1, 2023 | 8:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement