facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

China: चीन का निर्यात दिसंबर में 2.3 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement

चीन दिसंबर में कुल व्यापार अधिशेष 75.3 अरब डॉलर रहा, जो नवंबर के 68.3 अरब डॉलर से 10.1 प्रतिशत अधिक है।

Last Updated- January 12, 2024 | 12:15 PM IST
China
Representative Image

चीन में दिसंबर में लगातार दूसरे महीने निर्यात में थोड़ी वृद्धि हुई, जो 2023 में असमान सुधार को रेखांकित करता है। सीमा शुल्क आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर में निर्यात सालाना आधार पर 2.3 प्रतिशत बढ़कर 303.6 अरब डॉलर हो गया। यह इस बात का संकेत है कि साल की शुरुआत में महीनों की गिरावट के बाद मांग बढ़ी।

आयात भी दिसंबर 2023 में सालाना आधार पर 0.2 प्रतिशत बढ़कर 228.2 अरब डॉलर हो गया। नवंबर में इसमें 0.6 प्रतिशत की से अधिक गिरावट आई थी। चीन दिसंबर में कुल व्यापार अधिशेष 75.3 अरब डॉलर रहा, जो नवंबर के 68.3 अरब डॉलर से 10.1 प्रतिशत अधिक है।

उप निदेशक वांग लिंगजुन ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘ निरंतर सुस्त बाहरी मांग अब भी निर्यात वृद्धि को रोकने का मुख्य कारक है। संरक्षणवाद और एकतरफावाद जैसे कारकों का भी निर्यात पर प्रभाव पड़ता है, जिससे अब भी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।’’ राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, चीन में दिसंबर में उपभोक्ता कीमतों में 0.3 प्रतिशत की गिरावट आई है। लगातार तीसरे महीने इसमें गिरावट दर्ज की गई।

चीन का दिसंबर के लिए उत्पादक मूल्य सूचकांक में 2.7 प्रतिशत की गिरावट आई। यह उन कीमतों को मापता है जो कारखाने थोक विक्रेताओं से वसूलते हैं। इसमें लगातार 15वें महीने गिरावट आई है।

जापान, दक्षिण पूर्व एशियाई देशों, यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ व्यापार में इस वर्ष गिरावट आई। यूरोप और एशिया में फेडरल रिज़र्व तथा केंद्रीय बैंकों के मुद्रास्फीति को कम करने के लिए पिछले साल ब्याज दरें बढ़ाना शुरू करने के बाद से चीनी निर्यात की मांग कमजोर रही है। चीन का संपत्ति क्षेत्र अर्थव्यवस्था पर दबाव बना हुआ है, बिक्री में गिरावट आई है और डेवलपर्स भारी मात्रा में कर्ज चुकाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - January 12, 2024 | 12:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement