facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीन का इंपोर्ट अक्टूबर में 3% बढ़ा, एक्सपोर्ट में लगातार छठे महीने गिरावट

Advertisement

सीमा शुल्क विभाग के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, चीन का आयात अक्टूबर में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में तीन प्रतिशत बढ़कर 218.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Last Updated- November 07, 2023 | 1:45 PM IST
China

चीन का आयात अक्टूबर में बढ़ा है, लेकिन निर्यात में लगातार छठे माह गिरावट आई है। इससे पता चलता है कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का संकट अभी कायम है। सीमा शुल्क विभाग के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, चीन का आयात अक्टूबर में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में तीन प्रतिशत बढ़कर 218.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

वहीं निर्यात 6.4 प्रतिशत घटकर 274.8 अरब डॉलर रह गया। इस दौरान चीन का व्यापार अधिशेष घटकर 56.5 अरब डॉलर पर आ गया। यह सितंबर के 77.7 अरब डॉलर के आंकड़े से 30 प्रतिशत कम है। इसके अलावा यह व्यापार अधिशेष का 17 माह का निचला स्तर है।

सितंबर में चीन का निर्यात सालाना आधार पर 6.2 प्रतिशत घटा था। कैपिटल इकनॉमिस्ट के जूलियन इवान्स प्रिटचार्ड ने कहा कि आगामी महीनों में निर्यात में और गिरावट आ सकती है।

कुल मिलाकर इस साल चीन का विदेश व्यापार काफी सुस्त रहा है। आंकड़ों से पता चलता है कि चालू साल के पहले 10 माह जनवरी-अक्टूबर में चीन के कुल व्यापार में मात्र 0.03 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

Advertisement
First Published - November 7, 2023 | 1:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement