facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

China की विनिर्माण गतिविधियों में दिसंबर में गिरावट, अर्थव्यवस्था अब भी सुस्त

Advertisement

वैश्विक महामारी के बाद लंबे समय तक कमजोर पड़ी चीन की अर्थव्यवस्था के करीब 5.2 प्रतिशत की सालाना दर से बढ़ने की उम्मीद है।

Last Updated- January 01, 2024 | 11:23 AM IST
Preparing for China's landing

China Economy: चीन की विनिर्माण गतिविधियों में दिसंबर में गिरावट आई, जिसके साथ ही दुनिया की नंबर दो अर्थव्यवस्था अब भी सुस्त बनी हुई है। चीनी फैक्टरी प्रबंधकों के एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई।

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, आधिकारिक विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक या पीएमआई दिसंबर में गिरकर 49 पर आ गया।

अधिकारियों का मानना है कि यह सुस्त मांग का संकेत है। सूचकांक में 100 में से 50 से नीचे का आंकड़ा विनिर्माण गतिविधि में संकुचन, जबकि 50 से ऊपर का आंकड़ा विस्तार को दर्शाता है।

सूचकांक पिछले नौ महीनों में से आठ बार गिरा है, केवल सितंबर में इसमें वृद्धि हुई थी। नवंबर में यह 49.4 और अक्टूबर में 49.5 था। वैश्विक महामारी के बाद लंबे समय तक कमजोर पड़ी चीन की अर्थव्यवस्था के करीब 5.2 प्रतिशत की सालाना दर से बढ़ने की उम्मीद है।

आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, चीन के राष्ट्रपति शीन चिनफिंग ने अपने नए साल के भाषण में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था, ‘‘ पहले से अधिक लचीली और गतिशील’’ बन गई है।

दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों के मुद्रास्फीति से निपटने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने से विनिर्मित वस्तुओं की वैश्विक मांग प्रभावित हुई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, दिसंबर में चीन का गैर-विनिर्माण पीएमआई बढ़कर 50.4 हो गया। सेवा क्षेत्र पीएमआई उप-सूचकांक 49.3 रहा।

Advertisement
First Published - January 1, 2024 | 11:23 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement