facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

G-20 से पहले China की नयी चाल! अब मैप में अक्साई चीन समेत अरुणाचल को दिखाया अपना हिस्सा

Advertisement

चीन के इस मैप को 2023 एडिशन कहा है। यह मैप चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय की स्टैण्डर्ड मैप सर्विस वेबसाइट के जरिये पेश किया गया है।

Last Updated- August 29, 2023 | 11:37 AM IST
China

चीन (China) द्वारा हाल ही में जारी नए ‘स्टैण्डर्ड मैप’ से एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। चीन ने अपने नए नक़्शे में अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चीन, ताइवान और और विवादित दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में कई इलाकों को अपना हिस्सा बताया है।

China की तरफ से 28 अगस्त को जारी नए नक़्शे के बाद कूटनीतिक चिंताएं बढ़ गई है और पहले से मौजूद कई विवादों समेत नए विवादों को फिर से जन्म दे दिया है। चीन के इस मैप को 2023 एडिशन कहा है। यह मैप चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय की स्टैण्डर्ड मैप सर्विस वेबसाइट के जरिये पेश किया गया है।

चीन सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, “यह नक्शा चीन और दुनिया के विभिन्न देशों की राष्ट्रीय सीमाओं की ड्राइंग पद्धति के आधार पर तैयार किया गया है।”

Also Read: G20 स्वास्थ्य मंत्रियों ने विकासशील देशों की किफायती दवाओं तक पहुंच पर दिया जोर

अरुणाचल प्रदेश अभिन्न अंग: भारत 

भारत ने बार-बार कहा है कि अरुणाचल प्रदेश उसका अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, चीन के दक्षिण तिब्बत के रूप में दावे के बावजूद, दृढ़ता से भारत का अभिन्न अंग है। भारत ने लगातार इस रुख को दोहराया है। भारत ने बार-बार कहा है कि अरुणाचल प्रदेश राज्य “हमेशा” देश का अभिन्न अंग रहा है और “हमेशा” रहेगा।

Also Read: रूस के राष्ट्रपति पुतिन नहीं आएंगे भारत, PM मोदी से फोन पर बताया कौन करेगा शिरकत

China के सरकारी समाचारपत्र ग्लोबल टाइम्स ने एक्स (पूर्व में टि्वटर) पर लिखा, ‘‘चीन के मानक मानचित्र का 2023 संस्करण आधिकारिक तौर पर सोमवार को जारी किया गया और प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के स्वामित्व वाली मानक मानचित्र सेवा की वेबसाइट पर इसे जारी किया गया। यह मानचित्र चीन और दुनिया के विभिन्न देशों की राष्ट्रीय सीमाओं की रेखांकन विधि के आधार पर संकलित किया गया है।’’

बता दें कि ऐसा पहला बार नहीं है जब चीन ने अपने मैप में अरुणाचल और अक्साई चीन समेत ताइवान को अपना हिस्सा बताया है। इससे पहले भी चीन कई बार इस तरह से अपना मैप जारी कर चुका है जिसमें वो भारत के पूर्वोत्तर में कुछ इलाकों में पर अपना दावा जताता है। चीन के इस तरह की हरकतों की वजह से भारत-चीन सीमा पर भी कई बार तनाव की स्थिति भी पैदा हो जाती है।

Also Read: सिंगापुर में भारतीय मूल के सुरक्षाकर्मी को धक्का मारने पर चीनी नागरिक को छह हफ्ते की जेल

 

Advertisement
First Published - August 29, 2023 | 11:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement