facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

G20 नेताओं के ‘वर्चुअल’ शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे चीन के पीएम ली कियांग, भारत ने दिया था न्यौता

Advertisement

ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किये जा रहे इस शिखर सम्मेलन में रूस-यूक्रेन युद्ध और इजराइल-हमास संघर्ष के प्रभाव पर भी चर्चा की जाएगी।

Last Updated- November 21, 2023 | 5:20 PM IST
The significance of Xi Jinping's absence at the G20

चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग भारत के न्योते पर बुधवार को जी20 नेताओं के ‘वर्चुअल’ शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में कहा कि यह जी20 ‘वर्चुअल’ शिखर सम्मेलन भारत की अध्यक्षता में सितंबर में हुए वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान प्रमुख विषयों पर बनी सहमति व निष्कर्षों को आगे ले जाएगा।

ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किये जा रहे इस शिखर सम्मेलन में रूस-यूक्रेन युद्ध और इजराइल-हमास संघर्ष के प्रभाव पर भी चर्चा की जाएगी।

बयान के अनुसार, दो महीने पहले नयी दिल्ली में वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान लिये गये विभिन्न निर्णयों के प्रभावी कार्यान्वयन पर बैठक में जोर दिये जाने की उम्मीद है।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ली भारत सरकार के न्योते पर बैठक में भाग लेंगी।

अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष सहित सभी जी20 सदस्य देशों के नेताओं, नौ अतिथि देशों और 11 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों को ‘वर्चुअल’ शिखर सम्मेलन में भाग लेने का न्योता दिया गया है। भारत ने 9-10 सितंबर को नयी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी।

Advertisement
First Published - November 21, 2023 | 5:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement