facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रूस पहुंचे चीन के राष्ट्रपति, यूक्रेन के साथ युद्ध पर होगी शांतिवार्ता या बनेगी कोई और रणनीति!

Advertisement
Last Updated- March 20, 2023 | 6:24 PM IST
damage to china's image
Reuters

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग सोमवार को तीन दिवसीय दौरे पर रूस पहुंचे। चिनफिंग रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक करेंगे।

रूस-यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच चिनफिंग-पुतिन के बीच होने वाली बैठक को अहम माना जा रहा है। चीन और रूस ने चिनफिंग की यात्रा को दोनों देशों की मित्रता को और प्रगाढ़ करने के प्रयासों के हिस्से के रूप में वर्णित किया है।

क्रेमलिन ने यूक्रेन के लिए चीन की शांति योजना का स्वागत किया है और कहा है कि इसमें पुतिन और चिनफिंग के बीच वार्ता के दौरान चर्चा की जाएगी। दोनों राष्ट्रपतियों के बीच सोमवार को रात्रिभोज के बाद बैठक शुरू होगी।

गौरतलब है कि चिनफिंग की रूस यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय द्वारा शुक्रवार को युद्ध अपराध के आरोपों में पुतिन की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। रूस ने इस वारंट को ‘‘निष्प्रभावी’’ करार दिया है।

Advertisement
First Published - March 20, 2023 | 6:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement