facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीन के प्रधानमंत्री ली क्वींग पाकिस्तान में आयोजित SCO बैठक में लेंगे हिस्सा, क्यों लगाई जा रही थी न जाने की अटकलें?

Advertisement

पाकिस्तान ने उच्च स्तरीय बैठक की सुरक्षा के लिए इस्लामाबाद में सेना तैनात की है, जिसमें भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत अन्य नेता शामिल होंगे।

Last Updated- October 13, 2024 | 7:26 PM IST
Li Keqiang, former Chinese Premier and economist, has died at the age of 68

चीन ने रविवार को पुष्टि की कि प्रधानमंत्री ली क्वींग इस सप्ताह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में भाग लेने के लिए इस्लामाबाद की यात्रा करेंगे और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए द्विपक्षीय दौरा भी करेंगे।

कराची में आत्मघाती हमले में दो चीनी श्रमिकों की मौत और विपक्षी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी द्वारा जेल में बंद अपने नेता और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई के लिए जारी आंदोलन के मद्देनजर एससीओ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री ली के शामिल होने के बारे में अटकलें लगाई जा रही थीं, जिसके बाद चीन ने यह पुष्टि की है।

चीन के विदेश मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ली इस्लामाबाद में एससीओ के सदस्य देशों के शासनाध्यक्षों की परिषद की 23वीं बैठक में भाग लेंगे और 14 से 17 अक्टूबर तक पाकिस्तान की आधिकारिक यात्रा करेंगे।

पाकिस्तान ने उच्च स्तरीय बैठक की सुरक्षा के लिए इस्लामाबाद में सेना तैनात की है, जिसमें भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत अन्य नेता शामिल होंगे।

एससीओ के सदस्य देशों में भारत, चीन, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और बेलारूस शामिल हैं। आधिकारिक बयान के अनुसार, 14-17 अक्टूबर तक अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ली पाकिस्तान के नागरिक एवं सैन्य नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और एससीओ बैठक में भाग लेंगे।

Advertisement
First Published - October 13, 2024 | 7:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement