facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

चीन का ट्रेड सरप्लस बढ़कर 877.6 अरब डॉलर पर

Advertisement
Last Updated- January 13, 2023 | 3:44 PM IST
China

चीन का व्यापार अधिशेष यानी निर्यात और आयात के बीच अंतर उछलकर 877.6 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है। इसका मुख्य कारण विभिन्न चुनौतियों के बावजूद निर्यात का बढ़ना है।

अमेरिका और यूपोरीय देशों में मांग कमजोर पड़ने और कोरोना महामारी की रोकथाम के लिये शंघाई तथा अन्य औद्योगिक केंद्रों में पाबंदियों के बावजूद चीन का निर्यात बढ़ा है। सीमा शुल्क विभाग के शुक्रवार को प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, चीन का निर्यात बीते साल सात प्रतिशत बढ़कर 3,950 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है। जबकि 2021 में इसमें 29.9 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई थी।

वहीं आयात 1.1 प्रतिशत बढ़कर 2,700 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो पिछले साल के 30.1 प्रतिशत वृद्धि दर से धीमी है। यह गिरावट आर्थिक वृद्धि धीमी होने के साथ उपभोक्ता खर्च का मंद होना है।

चीन का वैश्विक व्यापार अधिशेष 2021 के आंकड़ों से 29.7 प्रतिशत बढ़ गया, जो किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए काफभ् अधिक है। सीमाशुल्क एजेंसी के प्रवक्ता लू डालियांग ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”चीन के विदेश व्यापार और निर्यात ने विभिन्न मुश्किलों और चुनौतियों के बीच मजबूती दिखायी है।’’ पश्चिमी अर्थव्यवस्थाओं में मंदी की आशंका बढ़ने के बीच विशेषज्ञों ने चीन के निर्यात में कमी आने के संकेत दिए हैं।

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 3:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement