facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सिंगापुर में भारतीय मूल के सुरक्षाकर्मी को धक्का मारने पर चीनी नागरिक को छह हफ्ते की जेल

Advertisement

वकील ने कहा, इतनी ताकत से गाड़ी पर चोट मारी गयी थी कि वांग लिन को कार के अंदर उसका कंपन महसूस हुआ

Last Updated- August 28, 2023 | 7:29 PM IST
arrested

सिंगापुर में भारतीय मूल के 56 वर्षीय सुरक्षा अधिकारी को धक्का देकर उसे जख्मी करने के जुर्म में सोमवार को एक चीनी नागरिक को छह हफ्ते की जेल की सजा सुनायी गयी। सौ से अधिक कंपनियों के निदेशक वांग लिन (42) ने छह नवंबर, 2021 को यूनाइटेड स्क्वायर शॉपिंग मॉल के बाहर प्रकाश गोविंदन दामोदरन पर हमला करने का गुनाह कबूल कर लिया। इस हमले में दामोदरन की कलाई की हड्डी टूट गयी थी।

बचाव पक्ष के वकील एस एस ढिल्लों ने अदालत से कहा कि उनका मुवक्किल वांग अपनी पत्नी एवं बेटी को लाने शॉपिंग मॉल गया था और चूंकि उस वक्त वर्षा हो रही थी, ऐसे में वह मॉल के समीप ही एक लेन में गाड़ी ले गया ताकि उसका परिवार भीग न जाए। ढिल्लों ने कहा कि सड़क पर खड़े प्रकाश ने वांग को रुकने का इशारा किया।

द स्ट्रेट टाईम्स अखबार के मुताबिक ढिल्लों ने कहा, ‘वांग ने जैसा कि हमें बताया कि जब पीड़ित उस पर चिल्लाया और उसे इशारा किया तो वह चकित रह गया। एक समय तो पीड़ित ने वांग की गाड़ी पर चोट भी मारी।’

वकील ने कहा, ‘इतनी ताकत से गाड़ी पर चोट मारी गयी थी कि वांग लिन को कार के अंदर उसका कंपन महसूस हुआ।’ उन्होंने बताया कि वांग गाड़ी से निकलकर सुरक्षाकर्मी से बहस में उलझ गया। उनके अनुसार वांग ने दोनों हाथों से सुरक्षा अधिकारी की छाती में धक्का मारा जिससे वह पीछे गिर गया।

सिंगापुर के स्थायी निवासी वांग को इस घटना के दो दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया और अप्रैल, 2022 में अदालत में उसे अभ्यारोपित किया गया।

Advertisement
First Published - August 28, 2023 | 7:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement