facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Christmas: पोप फ्रांसिस ने विश्व शांति की अपील के दौरान हथियार उद्योग की कड़ी आलोचना की

Advertisement

पोप फ्रांसिस ने कहा कि बेथलहम में ईसा मसीह के जन्म की कहानी शांति का संदेश देती है, लेकिन वही बेथलहम इस साल ‘पीड़ा और मौन’ का स्थान रहा।

Last Updated- December 25, 2023 | 7:11 PM IST
Pope Francis

Christmas: पोप फ्रांसिस ने सोमवार को क्रिसमस पर विश्व खासकर इजराइल-फलस्तीन के बीच शांति की अपील करते हुए हथियार उद्योग और इसके उन ‘मौत के औजारों’ की कड़ी आलोचना की जिसने युद्ध को बढ़ावा दिया है।

सेंट पीटर्स बेसिलिका के लॉजिया से नीचे मौजूद लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए फ्रांसिस ने कहा कि उन्होंने सात अक्टूबर को दक्षिणी इज़राइल के खिलाफ हमास के ‘घृणित हमले’ पर दुख व्यक्त किया और बंधकों की रिहाई का आह्वान किया। उन्होंने गाजा में इजराइल के सैन्य अभियान और ‘निर्दोष नागरिकों’ की मौत के सिलसिले को समाप्त करने का अनुरोध किया और जरूरतमंद लोगों तक मानवीय सहायता पहुंचाने का आह्वान किया।

फ्रांसिस ने क्रिसमस दिवस के अपने आशीर्वाद को विश्व में शांति की अपील के प्रति समर्पित किया। उन्होंने कहा कि बेथलहम में ईसा मसीह के जन्म की कहानी शांति का संदेश देती है, लेकिन वही बेथलहम इस साल ‘पीड़ा और मौन’ का स्थान रहा। उन्होंने खास तौर पर हथियार उद्योग की आलोचना की। उन्होंने कहा कि हथियार उद्योग ने दुनियाभर में संघर्ष को बढ़ाया है, लेकिन शायद ही कोई इस पर ध्यान दे रहा है।

Also read: Israel-Hamas War: इजराइल के हमले में अब तक 20 हजार से अधिक फलस्तीनियों की मौत

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बारे में बात की जानी चाहिए और लिखा जाना चाहिए ताकि युद्ध को आगे बढ़ाने वालों के हितों और मुनाफे को प्रकाश में लाया जा सके। हम शांति की बात कैसे कर सकते हैं, जब हथियारों का उत्पादन, बिक्री और व्यापार बढ़ रहा है?’’

पोप फ्रांसिस ने अक्सर हथियार उद्योग को ‘मौत के सौदागर’ के रूप में दोषी ठहराया है और कहा है कि आज युद्ध, विशेष रूप से यूक्रेन में युद्ध, का उपयोग नए हथियारों को आजमाने या पुराने भंडार का इस्तेमाल करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने इजराइल और फलस्तीन में शांति की अपील भी की।

Advertisement
First Published - December 25, 2023 | 7:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement