facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्रिटेन दौरे पर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, India-UK FTA पर होगी अहम बात

Advertisement

भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 18 से 19 जून 2025 तक ब्रिटेन के उच्च स्तरीय आधिकारिक दौरे पर हैं।

Last Updated- June 18, 2025 | 5:47 PM IST
Piyush Goyal India UK FTA
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 18 से 19 जून 2025 तक ब्रिटेन के उच्च स्तरीय आधिकारिक दौरे पर हैं। यह यात्रा भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच आर्थिक और व्यापार साझेदारी को मजबूत करने की रणनीतिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है, विशेषकर दोनों प्रधानमंत्रियों द्वारा घोषित भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के शीघ्र निष्पादन की पृष्ठभूमि में।

Ministry of Commerce & Industry प्रवक्ता ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों में तेजी, नई व्यापारिक संभावनाओं का दोहन और एक लचीली, समावेशी तथा लाभकारी साझेदारी के लिए ठोस आधार तैयार करना है।

किन-किन लोगों से मिलेंगे पीयूष गोयल

  • वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ब्रिटेन के व्यापार और उद्योग मामलों के सचिव जोनाथन रेनॉल्ड्स से द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जहां FTA वार्ताओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और एक समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
  • वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ब्रिटेन की वित्त मंत्री (Chancellor of the Exchequer) राचेल रीव्स से भी मुलाकात करेंगे ताकि आर्थिक प्राथमिकताओं, वित्तीय सहयोग और निवेश को बढ़ावा देने पर चर्चा हो सके।
  • संस्कृति, मीडिया और खेल मामलों की सचिव लिसा नैंडी से भी वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की बैठक प्रस्तावित है, जहां क्रिएटिव इंडस्ट्रीज और नवाचार आधारित क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर विचार किया जाएगा।

Also read: Weekend Special: PM Modi लेंगे G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा, साइप्रस- क्रोएशिया भी जाएंगे

वैश्विक कारोबारी नेता, निवेशक और नीति विशेषज्ञों से भी मिलेंगे पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल प्रतिष्ठित इंडिया ग्लोबल फोरम (India Global Forum – IGF) के कई अहम सत्रों में भाग लेंगे, जिनमें शामिल हैं:

  • Mainstage Plenary 
  • Future Frontiers Forum 
  • ‘From Agreement to Action: UK–India FTA’ शीर्षक वाला राउंडटेबल 

Ministry of Commerce & Industry प्रवक्ता ने बताया कि इन आयोजनों में वैश्विक कारोबारी नेता, निवेशक और नीति विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो भारत-यूके आर्थिक गलियारे की दिशा और FTA के प्रभाव पर विचार करेंगे। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की यात्रा का एक मुख्य उद्देश्य ब्रिटेन के प्रमुख CEO और उद्योग प्रतिनिधियों से मुलाकात करना है। इसमें शिपिंग, फिनटेक, लॉजिस्टिक्स, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों के साथ क्रॉस-बॉर्डर निवेश बढ़ाने की रणनीति पर फोकस रहेगा। यह यात्रा भारत-यूके संबंधों के लिए एक निर्णायक क्षण पर हो रही है।  गोयल की सहभागिता से आपसी विश्वास को मज़बूती, साझेदारी के नए रास्ते, और हरित व समावेशी आर्थिक विकास को बल मिलेगा।

BS Special: जानें कनाडा में हुई G7 Summit और पीएम मोदी को लेकर हर बात

 

Advertisement
First Published - June 18, 2025 | 5:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement