facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव, निगरानी के लिए राष्ट्रमंडल की पर्यवेक्षक टीम आएगी

Advertisement

पाकिस्तान में आम चुनाव में करीब 12.8 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Last Updated- January 28, 2024 | 7:40 PM IST
खैबर-पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमले में छह चीनी नागरिक मारे गए, Pakistan: Six Chinese citizens killed in suicide attack in Khyber-Pakhtunkhwa

पाकिस्तान में आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. गुडलक जोनाथन के नेतृत्व में राष्ट्रमंडल की 13 सदस्यीय पर्यवेक्षक टीम देश की चुनावी प्रक्रिया का स्वतंत्र और व्यापक मूल्यांकन करने आएगी।

राष्ट्रमंडल सचिवालय के मीडिया और जनसंपर्क मामलों के प्रभाग ने एक बयान में यह जानकारी दी। पाकिस्तान में आम चुनाव के तहत आठ फरवरी को मतदान होगा और करीब 12.8 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मतदान के दिन, राष्ट्रमंडल पर्यवेक्षक समूह (सीओजी) के सदस्य पूरे पाकिस्तान में चुनाव प्रक्रिया के सभी पहलुओं का निरीक्षण और विचार करेंगे, जिसमें मतदान केंद्रों के खुलने और मतदान प्रक्रिया से लेकर मतपत्रों की गिनती और परिणामों की घोषणा तक शामिल है।

राष्ट्रमंडल महासचिव पेट्रीसिया स्कॉटलैंड ने पर्यवेक्षक टीम के सदस्यों का चयन किया है जिसमें राष्ट्रमंडल देशों के बहु-विषयक विशेषज्ञ शामिल हैं और इसकी अध्यक्षता नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति जोनाथन करेंगे।

पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने 26 जनवरी को अंतिम मतदान योजना की घोषणा करते हुए कहा कि चुनाव के लिए देश में कुल 90,675 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

Advertisement
First Published - January 28, 2024 | 7:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement