facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Confirmed: बांग्लादेश छोड़कर भारत के गाजियाबाद आ गईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना

Advertisement

Bangladesh PM Sheikh Hasina Arrived India: बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना सी-130 परिवहन विमान से भारत के गाजियाबाद में हिंडन एयर बेस पर उतरीं।

Last Updated- August 05, 2024 | 7:38 PM IST

Bangladesh PM Sheikh Hasina Arrived India: बांग्लादेश में भयानक जानलेवा प्रदर्शन के बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत आ गई हैं। पहले कयास लगाया जा रहा था कि वह पश्चिम बंगाल आएंगी मगर ऐसा नहीं हुआ। मौजूदा समय में भारत सरकार और सभी विपक्षी दलों में बांग्लादेश की स्थिति को लेकर काफी हलचल देखने को मिल रही है। इस दौरान विपक्ष के नेता और कांग्रेस पार्टी से सांसद राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बातचीत भी की है।

हालांकि, तमाम कयासों के बीच शेख हसीना के देश छोड़ने के सवाल पर बांग्लादेश सेना प्रमुख जनरल वकार-उज़-ज़मान (Bangladesh Army Chief General Waqar-uz-Zaman) ने घोषणा की थी कि बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है और एक अंतरिम सरकार कार्यभार संभाल रही है। ऐसी अपुष्ट खबरें हैं कि वह भारत के किसी शहर की ओर जा रही थीं।”

हालांकि, अब यह तय हो गया है कि शेख हसीना भारत आ चुकी हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना सी-130 परिवहन विमान (C-130 transport aircraft) से भारत के गाजियाबाद में हिंडन एयर बेस (Hindon Air Base) पर उतरीं।

NSA, एयर ऑफिसर कमांडिंग ने किया शेख हसीना का स्वागत

PM शेख हसीना के भारत पहुंचने के बाद एयर ऑफिसर कमांडिंग (AOC) संजय चोपड़ा ने एयर बेस पर शेख हसीना का स्वागत किया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने हिंडन एयर बेस पर शेख हसीना से मुलाकात की।

Also Read: Bangladesh Protests: एक मांग जिससे प्रधानमंत्री शेख हसीना को छोड़ना पड़ा देश, सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी नहीं आया काम

इंडिया टुडे टीवी ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद भवन में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को बांग्लादेश संकट के बारे में जानकारी दी है।

Also Read: Bangladesh Protests: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने क्यों अपनी बहन के साथ छोड़ा देश, भारत आने की खबर

Advertisement
First Published - August 5, 2024 | 7:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement