facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

चीन में कंटेनर जहाज पुल से टकराया, दो लोगों की मौत

Advertisement

बीजिंग न्यूज के अनुसार, जहाज के कैप्टन को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल दुर्घटना के कारण और हताहतों की संख्या की जांच जारी है।

Last Updated- February 22, 2024 | 3:10 PM IST
cruise, ship

चीन के गुआंगझोऊ शहर में गुरुवार को एक कंटेनर जहाज की टक्कर के बाद एक पुल का कुछ हिस्सा ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबिक तीन अन्य लोग लापता हो गए। इस हादसे में पांच वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

हांगकांग के उत्तर-पश्चिम में लगभग 90 किलोमीटर दूर गुआंगझोऊ के नान्शा जिले में लिक्सिंशा पुल से तड़के एक खाली कंटेनर जहाज टकरा गया जिससे पुल का एक हिस्सा ढह गया।

बीजिंग न्यूज के अनुसार, जहाज के कैप्टन को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल दुर्घटना के कारण और हताहतों की संख्या की जांच जारी है।

गुआंगझोऊ बस कंपनी ने कहा कि जब उनकी बस पुल से नीचे गिरी तो उसमें केवल चालक सवार था। घटनास्थल पर बचाव दल मौजूद है लेकिन अन्य हताहतों की संख्या अभी ज्ञात नहीं है।

घटना के बाद पुल में बड़ी दरार के कारण इसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। द्वीप पर मिंजियान गांव की ग्राम पार्टी के सचिव झोंग वेइहोंग ने संवाददाताओं से कहा कि निवासियों के लिए यात्रा करने के लिए नौका का विकल्प उपलब्ध है।

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 3:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement