facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

COP28: PM मोदी ने की इजराइल के राष्ट्रपति से मुलाकात, कहा- फलस्तीन मुद्दे का जल्द करें समाधान

Advertisement

मोदी ने यहां संयुक्त अरब अमीरात में सीओपी28 विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन के इतर हर्जोग से मुलाकात की।

Last Updated- December 01, 2023 | 10:20 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजराइल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से शुक्रवार को मुलाकात की और बातचीत तथा कूटनीति के जरिये इजराइल-फलस्तीन मुद्दे के शीघ्र और स्थायी समाधान के लिए भारत के समर्थन को रेखांकित किया।

मोदी ने यहां संयुक्त अरब अमीरात में सीओपी28 विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन के इतर हर्जोग से मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री ने सात अक्टूबर के आतंकवादी हमलों में लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त की और बंधकों की रिहाई का स्वागत किया। हमास के आतंकवादियों ने सात अक्टूबर को इजराइल पर जबरदस्त हमला किया था, जिससे युद्ध शुरू हो गया था।

मोदी और हर्जोग ने क्षेत्र में जारी इजराइल-हमास संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया। बागची ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने प्रभावित लोगों तक मानवीय सहायता निरंतर और सुरक्षित तरीके से पहुंचाने की आवश्यकता दोहराई।’’

मोदी ने दो-राष्ट्र समाधान और बातचीत तथा कूटनीति के माध्यम से इजराइल-फलस्तीन मुद्दे के शीघ्र तथा स्थायी समाधान के लिए भारत के समर्थन पर जोर दिया।

हर्जोग ने कहा, ‘‘सीओपी28 सम्मेलन में, मैं दुनियाभर के कई नेताओं से मिला। मैंने उनसे इस बारे में बात की कि कैसे हमास ने युद्धविराम समझौतों का खुलेआम उल्लंघन किया है और बंधकों की रिहाई को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के एजेंडे में सबसे ऊपर रखने की मांग को बार बार दोहराया। साथ ही इजराइल के आत्मरक्षा के अधिकार का सम्मान करने की बात भी रखी।’’

Advertisement
First Published - December 1, 2023 | 7:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement