facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coronavirus new variant: अमेरिका ने चीन से आने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड-19 संबंधी जांच अनिवार्य की

Advertisement
Last Updated- December 29, 2022 | 11:09 AM IST
US CORONA
Shutter Stock

अमेरिका ने चीन से आने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड-19 संबंधी जांच अनिवार्य करने की बुधवार को घोषणा की। चीन में तेजी से बढ़ते संक्रमण के मामले के मद्देनजर देश में वायरस संबंधी कड़ी पाबंदियां फिर लागू किए जाने की आशंका है।

घोषणा के अनुसार, पांच जनवरी से चीन से अमेरिका आने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड-19 संबंधी जांच कराना अनिवार्य होगा, जो दो दिन से अधिक पुराना न हो। विमान में सवार होने से पहले उन्हें संक्रमित न होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट दिखानी होगी।

जांच दो वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लोगों के लिए अनिवार्य है। चीन ने ‘जीरो कोविड नीति’ (संक्रमण को बिल्कुल बर्दाशत न करने की नीति) अपनाई है जिससे संक्रमण की दर तो कम रही, लेकिन देश में लोग गुस्से से भरे हैं और आर्थिक विकास भी ठप सा पड़ गया है।

अमेरिका के अलावा जापान ने भी चीन से आने वाले यात्रियों के लिए आगमन पर संक्रमित न होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य किया है। मलेशिया ने नए ‘ट्रैकिंग’ और निगरानी उपायों की घोषणा की।

भारत, दक्षिण कोरिया और ताइवान को चीन से आने वाले लोगों के लिए वायरस संबंधी जांच कराना जरूरी होगा। इस सभी उठापठक के बीच चीन ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वह पर्यटन के लिए पासपोर्ट जारी करना फिर शुरू करेगी।

देश ने कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए 2020 से खुद को अलग-थलग कर रखा थ। सरकार के इस कदम के बाद अगले महीने चंद्र नव वर्ष के मौके पर बड़ी संख्या में चीन के लोग विदेश जाने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - December 29, 2022 | 9:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement