facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Corona Update: Joe Biden की तबीयत को लेकर व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान

Advertisement

अमेरिका में सामने आए कोविड-19 के हालिया मामलों में से 33.3 प्रतिशत मामले केपी.2.3 स्वरूप से संक्रमण के हैं।

Last Updated- July 21, 2024 | 9:00 AM IST
U.S. President Biden
US President Joe Biden (File Photo)

पिछले सप्ताह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का शरीर कोविड-19 रोधी दवा को ‘‘अच्छे से झेल पा’’ रहा है और वह राष्ट्रपति के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति के चिकित्सक डॉ. केविन सी. ओ’कॉनर ने ‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरीन ज्यां-पियरे को शनिवार को दिए एक ज्ञापन में कहा कि जीनोम अनुक्रमण से यह पता चला है कि बाइडन कोरोना वायरस के केपी.2.3 स्वरूप से पीड़ित हैं।

अमेरिका में सामने आए कोविड-19 के हालिया मामलों में से 33.3 प्रतिशत मामले केपी.2.3 स्वरूप से संक्रमण के हैं। डॉ. ओ’कॉनर ने कहा,‘‘राष्ट्रपति बाइडन ने आज सुबह पैक्सलोविड की छठी खुराक ली।’’

उन्होंने कहा कि बाइडन को खांसी अब भी हो रही है, लेकिन उनकी तबीयत में लगातार सुधार दर्ज किया जा रहा है।

डॉ. ओ‘कॉनर ने बताया कि बाइडन की नब्ज, रक्तचाप, श्वसन दर और तापमान बिल्कुल सामान्य हैं, कमरे की हवा में उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर उत्कृष्ट बना हुआ है और उनके फेफड़े साफ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति का शरीर उपचार को ‘अच्छी तरह से झेल’ पा रहा है और वह योजना के अनुसार पैक्सलोविड (कोविड रोधी गोली) लेना जारी रखेंगे। वह राष्ट्रपति के रूप में अपने सभी कर्तव्यों का पालन करना जारी रखेंगे।’’

बाइडन 17 जुलाई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिसके कारण उनका चुनाव प्रचार अभियान ऐसे समय में बाधित हो गया, जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एवं इस साल होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के साथ पहली बहस में खराब प्रदर्शन और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण उन पर चुनावी दौड़ से पीछे हटने का दबाव बढ़ रहा है।

Advertisement
First Published - July 21, 2024 | 9:00 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement