facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीन में कोरोना का कहर, लाखों लोग हो रहे हैं संक्रमित : आधिकारिक आंकड़े

Advertisement

चीन के अस्पतालों में लाखों की संख्या में कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं और मुर्दाघर शवों से भरे पड़े हैं।

Last Updated- December 24, 2022 | 10:24 PM IST
China_COVID

चीन में कोरोना वायरस के कारण हाहाकार मचा हुआ है। देश के अस्पतालों में लाखों की संख्या में कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं और मुर्दाघर शवों से भरे पड़े हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक दिसंबर से संक्रमण के लाखों मामले सामने आए हैं और सरकार ने अब प्रभावित लोगों की मदद के लिए “इंटरनेट अस्पताल” खोलने की अनुमति दे दी है, ताकि चिकित्सा केंद्रों पर भार कम हो सके।

अधिकारियों ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि इस सप्ताह मंगलवार तक संक्रमण के लगभग तीन करोड़ 70 लाख नए मामले थे। हांगकांग से प्रकाशित अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने खबर दी कि कथित तौर पर चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के एक लीक हुए दस्तावेज के अनुसार एक दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच 24 करोड़ 80 लाख लोग यानी करीब 17.56 प्रतिशत आबादी कोविड से प्रभावित हुई।

चीन द्वारा इस महीने की शुरुआत में शून्य कोविड नीति में एकदम ढील दिए जाने के बाद देश में संक्रमण के मामलों में जबर्दस्त वृद्धि हुई है। दो चीनी शहरों में स्वास्थ्य अधिकारी हर दिन लाखों मामलों की सूचना दे रहे हैं।

शहर के स्वास्थ्य आयोग के प्रमुख बो ताओ के अनुसार, पूर्वी प्रांत शेडोंग के छिंगदाओ शहर में हर दिन लगभग 4,90,000-5,30,000 लोग संक्रमित हो रहे हैं।बो ने शुक्रवार को कहा कि यह संख्या निगरानी के आंकड़ों पर आधारित है और शनिवार और रविवार को इसके 10 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है।

अखबार के अनुसार, दक्षिणी प्रांत ग्वांगडोंग के डोंगगुआन में शहर के स्वास्थ्य आयोग ने शुक्रवार को कहा कि हर दिन 2,50,000 से 300,000 लोग संक्रमित हो रहे हैं।

इसने कहा कि कंप्यूटर मॉडलिंग पर आधारित संक्रमण दर बढ़ रही है और “कई चिकित्सा संस्थान तथा कर्मचारी अभूतपूर्व गंभीर चुनौतियों और भारी दबाव का सामना कर रहे हैं।’’

इस बीच, चीन सरकार ने देश के स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों पर भार कम करने के लिए ‘इंटरनेट अस्पतालों’ को पहली बार मंजूरी दी है।

Advertisement
First Published - December 24, 2022 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement