facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Covid 19 : साउथ कोरिया ने चीन से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध की अ‍वधि बढ़ाई

Advertisement
Last Updated- January 27, 2023 | 4:54 PM IST
South Korea flag

दक्षिण कोरिया ने कहा है कि वह चीन से संक्षिप्त अवधि के लिए आ रहे यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध फरवरी के अंत तक बरकरार रखेगा। उसने चीन में चंद्र नव वर्ष की छुट्टियों के बाद कोविड-19 के प्रसार होने की आशंकाओं के मद्देनजर यह फैसला किया है।

दक्षिण कोरिया ने जनवरी की शुरुआत में चीन में स्थित अपने महावाणिज्य दूतावासों में संक्षिप्त अवधि के वीजा जारी करने पर रोक लगा दी थी। उसने चीन में महामारी से जुड़ी पाबंदियों में दिसंबर में ढील दिये जाने के बाद कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी और वायरस के नये स्वरूपों के सामने आने की आशंकाओं के मद्देनजर यह कदम उठाया था।

दक्षिण कोरिया ने चीन, हांगकांग और मकाऊ से आने वाले सभी यात्रियों के लिए प्रस्थान से 48 घंटे पहले तक की अ‍वधि में कराई गई कोविड जांच की नेगेटिव रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य कर दिया था। इन यात्रियों की दक्षिण कोरिया पहुंचने पर नए सिरे से कोविड जांच भी की जा रही है।

दक्षिण कोरिया द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के जवाब में चीन ने भी वहां के यात्रियों के लिए संक्षिप्त अवधि के वीजा जारी करने पर रोक लगा दी थी। इससे दक्षिण कोरिया में व्यापार गतिविधियां बाधित होने को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं, जो बड़े पैमाने पर चीन को किए जाने वाले निर्यात पर निर्भर है।

महामारी से निपटने के लिए चीन द्वारा और अधिक कदम उठाये जा सकने से जुड़ी चिंताओं के बारे में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वह बीजिंग के करीबी संपर्क में है और महामारी से जुड़े सभी कदम वायरस-रोधी उपायों पर आधारित होने चाहिए।

दक्षिण कोरिया की रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी के मुताबिक, दो जनवरी 2023 से बृहस्पतिवार तक यहां पहुंचे चीन से करीब 6,900 संक्षिप्त अवधि के यात्रियों की हवाईअड्डे पर कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Advertisement
First Published - January 27, 2023 | 4:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement