facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

COVID Update: सिंगापुर में कोविड-19 के मामले चरम पर पहुंच चुके हैं – स्वास्थ्य मंत्री

Advertisement

ओंग ने कहा, ‘‘हम आकलन कर रहे हैं... कि क्या हम अतिरिक्त एसएमएम (सुरक्षित प्रबंधन उपायों) के बिना इसका सामना कर सकते हैं।’’

Last Updated- December 23, 2023 | 9:36 AM IST
Coronavirus JN.1
Representative Image

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री (एमओएच) ओंग ये कुंग ने कहा है कि कोविड-19 की नई लहर में सिंगापुर में संक्रमण के मामले संभवत: चरम पर पहुंच चुके हैं, इसलिए मास्क पहनने को अनिवार्य करने जैसे अतिरिक्त उपायों को लागू करने की आवश्यकता नहीं है।

चैनल ‘न्यूज एशिया’ ने अपनी एक खबर में शुक्रवार को उत्तरी सिंगापुर के वुडलैंड्स में एक स्वास्थ्य परिसर के उद्घाटन के अवसर पर ओंग के हवाले से कहा, ‘‘मामलों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, लेकिन मुझे लगता है कि इस लहर का यह चरम है।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘हमारे पास अस्पताल में 10,000 बिस्तरों वाली मजबूत स्वास्थ्य प्रणाली हैं। 600 या 700 बिस्तर पर मरीजों के होने का मतलब है कि छह-सात प्रतिशत बिस्तर पर संक्रमित मरीज हैं, जो कम नहीं है। यह हमारे स्वास्थ्य कर्मियों और हमारे तंत्र पर काम के अच्छे खासे दबाव जैसा है।’’

ओंग ने कहा, ‘‘हम आकलन कर रहे हैं… कि क्या हम अतिरिक्त एसएमएम (सुरक्षित प्रबंधन उपायों) के बिना इसका सामना कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में संक्रमितों की अनुमानित संख्या में कमी आई है। मंत्री ने कहा, ‘‘ऐसे संकेत हैं कि मामले थम गए हैं।’’

विशेषज्ञों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती होने और गहन देखभाल की आवश्यकता संक्रमण के मामलों से कम रहती है। मामले लगातार चार सप्ताह से बढ़ रहे हैं। 12-18 नवंबर में संक्रमितों की संख्या 10,726 थी जबकि 10-16 दिसंबर में यह बढ़कर 58,300 हो गई। ‘नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर’ के ‘सॉ स्वी हॉक स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ’ के एसोसिएट प्रोफेसर एलेक्स कुक ने चेतावनी दी, ‘‘हमें यह याद रखना होगा कि गंभीर मामले आम तौर पर हल्के मामलों के चरम पर पहुंचने के बाद तेज गति से बढ़ेंगे।’’ मंत्री ओंग ने स्वीकार किया कि क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के दौरान संक्रमण फैलने की आशंका है।

उन्होंने सिंगापुरवासियों को बीमार होने पर मास्क पहनने और घर पर रहने तथा टीकाकरण कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों या गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए साल में एक बार टीकाकरण कराना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्हें संक्रमण जल्दी चपेट में ले सकता है।

Advertisement
First Published - December 23, 2023 | 9:36 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement