facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को ले जाने वाला क्रैश हेलीकॉप्टर मिला, रेस्क्यू टीम ने कहा- जीवन का कोई संकेत नहीं

Advertisement

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान आज एक हेलीकॉप्टर मिला जो ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (Ebrahim Raisi), विदेश मंत्री और अन्य अधिकारियों को ले जा रहा था।

Last Updated- May 20, 2024 | 10:35 AM IST
Ebrahim Raisi Death

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (Iranian President Ebrahim Raisi) को ले जाने वाला क्रैश्ड हेलीकॉप्टर का मलबा आज यानी 20 मई को रेस्क्यू टीम को मिल गया है। तेजी से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान आज एक हेलीकॉप्टर मिला जो ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री और अन्य अधिकारियों को ले जा रहा था मगर टीम ने कहा हैकि जिस जगह पर ये विमान मिला है वहां ‘जीवन का कोई संकेत नहीं दिखाई देता है’। यह जानकारी असोसिएट प्रेस (AP) ने दी।

सरकारी मीडिया ने कहा कि ईरानी आपातकालीन दल ने पहले दुर्घटनास्थल का पता लगाया और मलबा देखने की सूचना दी। यह स्थान उत्तर पश्चिमी ईरान में ताविल गांव के पास है। सरकारी टीवी पर दिखाए गए एक बयान के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ( Iran’s Supreme Leader, Ayatollah Ali Khamenei) ने लोगों से रईसी के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया और कहा कि घटना के परिणामस्वरूप “देश के मामलों में कोई व्यवधान नहीं होगा”।

Also Read: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री का निधन, मिला क्रैश्ड हेलीकॉप्टर का मलबा

कहां देखा गया क्रैश हेलीकॉप्टर का मलबा

ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी के प्रमुख पीर होसैन कोलिवांड (Pir Hossein Kolivand) ने देश की सरकारी मीडिया को बताया कि जैसे ही सोमवार को सूरज निकला, वैसे ही बचावकर्मियों ने हेलीकॉप्टर को लगभग 2 किलोमीटर की दूरी से देखा। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में विस्तार से चर्चा नहीं की। बता दें कि यह विमान 19 मई को ईरान के उत्तर-पश्चिमी पर्वतीय इलाकों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

अजरबैजान में यात्रा कर रहे थे ईरान के राष्ट्रपति, विदेश मंत्री भी थे साथ

रईसी ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में यात्रा कर रहे थे। विमान दुर्घटना ईरान की राजधानी तेहरान से करीब 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में अजरबैजान देश की सीमा पर स्थित शहर जोल्फा के पास हुई। बाद में, सरकारी टीवी ने इसे उजी (Uzi) गांव के निकट पूर्व में दिखाया, लेकिन डिटेस्स के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई थी।

हालांकि ईरान ने यह साफ बताया था कि इब्राहिम रईसी देश के विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन (Hossein Amirabdollahian), ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर और अन्य अधिकारी के साथ जा रहे थे।

Advertisement
First Published - May 20, 2024 | 9:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement