facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Crude Oil: रूस से तेल आयात में गिरावट, छूट के बावजूद कम हुआ आयात

Advertisement

रूस के जहाज के बेड़ों पर प्रतिबंध है, वहीं भारत जी7 देशों की तर्ज पर टैंकरों से ढुलाई बढ़ा रहा है।

Last Updated- March 13, 2024 | 10:18 PM IST
india Russia oil Import

रूस के कच्चे तेल पर मिल रही छूट के बावजूद आयात में कमी आ रही है। यह रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद के निचले स्तर पर पहुंच गई है। रिफाइनरी के अधिकारियों ने कहा कि कुछ ग्रेड के तेल के आयात पर बढ़ते प्रतिबंधों और चुनौतियों के बावजूद अगले कुछ महीनों या कम से कम जुलाई तक तेल आयात का मौजूदा स्तर बना रहेगा।

प्रमुख रिफाइनरी के अधिकारी ने कहा, ‘रूस के कच्चे तेल की मांग है। अगर कुछ बड़ी घटना नहीं होती है तो अब शिपमेंट कम होने की संभावना नहीं है। बातचीत चल रही है और खरीद जारी रहेगी।’ अन्य अधिकारी ने भी इसे दोहराते हुए कहा कि करीब सभी रिफाइनरियों ने अगले कुछ महीने रूस से कच्चा तेल लेने की योजना बनाई है।

रूस के जहाज के बेड़ों पर प्रतिबंध है, वहीं भारत जी7 देशों की तर्ज पर टैंकरों से ढुलाई बढ़ा रहा है। एसऐंडपी ग्लोबल के मुताबिक पिछले एक महीने में जी7 देशों की कंपनियों ने रूस के कुल कच्चे तेल के निर्यात में से 33 प्रतिशत या 11 लाख बैरल रोजाना से थोड़ा अधिक तेल मंगाया है।

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement