facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dawood Ibrahim कराची के अस्पताल में एडमिट, सोशल मीडिया पर जहर दिए जाने का दावा!

Advertisement

मुंबई पुलिस अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के अस्पताल में भर्ती होने के बारे में उसके रिश्तेदारों अलीशाह पारकर और साजिद वागले से अधिक जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है।

Last Updated- December 18, 2023 | 11:05 AM IST
Dawood Ibrahim admitted to Karachi hospital, claims of being poisoned on social media

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) को लेकर आज सोशल मीडिया पर पर चर्चाएं काफी तेज हैं। दावा किया जा रहा है कि दाऊद इब्राहिम को जहर दिया गया है। इसके बाद उसे कराची के अस्पताल में एडमिट किया गया है। दाऊद की हालात गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि सोशल मीडिया पर दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने के दावे की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

दाऊद को दो दिन पहले अस्पताल में एडमिट किया गया

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दाऊद गैंग के एक पूर्व सदस्य ने बताया कि दाऊद इब्राहिम को दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे अस्पताल के अंदर कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। जिस फ्लोर पर दाऊद का इलाज चल रहा है, वहां किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। सिर्फ टॉप अधिकारियों और परिवार के करीबी लोग ही वहां जा सकते हैं।

मुंबई पुलिस अंडरवर्ल्ड डॉन के अस्पताल में भर्ती होने के बारे में उसके रिश्तेदारों अलीशाह पारकर और साजिद वागले से अधिक जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है।

Also read: पाकिस्तान में आम नागरिकों के खिलाफ सैन्य अदालतें भी चला सकेंगी मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति

पाकिस्तान के कराची में रहता हैं दाऊद इब्राहिम

जनवरी में दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर (Haseena Parker) के बेटे ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बताया था कि अंडरवर्ल्ड डॉन दूसरी शादी करने के बाद कराची में रहता है।

NIA ने दाऊद इब्राहिम के खिलाफ अपने आरोप पत्र में कहा कि वह और उसके शीर्ष सहयोगी पाकिस्तान के कराची हवाई अड्डे को नियंत्रित करते हैं।

1993 मुंबई धमाकों का मास्टरमाइंड और भारत का मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम कथित तौर पर दशकों से पाकिस्तान में है। इन विनाशकारी बम विस्फोटों में 250 से अधिक लोग मारे गए और हजारों घायल हो गए।

भारतीय अधिकारी अक्सर कहते रहे हैं कि उनका मानना है कि इब्राहिम कराची के पॉश इलाके क्लिफ्टन में रहता है। लेकिन पाकिस्तान अक्सर अपने देश में उसकी मौजूदगी से इनकार करता रहा है।

Advertisement
First Published - December 18, 2023 | 11:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement