facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान: JUI-F के सम्मेलन में हुए आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 63 हुई

Advertisement

प्रतिबंधित आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली। बजौर कबायली जिले की राजधानी खार में हुए हमले में 120 से अधिक लोग ज़ख्मी भी हुए हैं।

Last Updated- August 02, 2023 | 7:39 PM IST
Pakistan Blast

पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी के एक सम्मेलन में इस्लामिक स्टेट के एक आत्मघाती हमलावर द्वारा किए गए विस्फोट में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जमीयत उलेमा इस्लाम-फज़ल (जेयूआई-एफ) पार्टी के सम्मेलन में रविवार को हमला हुआ था। सम्मेलन में पार्टी के 400 से ज्यादा सदस्यों ने हिस्सा लिया था। यह सम्मेलन खार शहर में हुआ था, जिसकी सीमा अफगानिस्तान से लगी हुई है।

प्रतिबंधित आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली। बजौर कबायली जिले की राजधानी खार में हुए हमले में 120 से अधिक लोग ज़ख्मी भी हुए हैं।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, जिला मुख्यालय अस्पताल के डॉ. लियाकत अली ने बताया कि विस्फोट के बाद 43 शव अस्पताल लाए गए थे और अब तक बाजौर विस्फोट में कुल 63 लोगों की मौत हो चुकी है।

अली ने कहा कि गंभीर रूप से जख्मी एक शख्स की पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल (एलआरएच) में मौत हो गई, जबकि चार अन्य की कम्बाइंड मिलिट्री अस्पताल पेशावर में और दो की टिमरगारा अस्पताल में मौत हुई है। उन्होंने कहा कि 13 शव, मृतकों के रिश्तेदारों को सौंप दिए गए। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि 123 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।

Advertisement
First Published - August 2, 2023 | 7:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement