facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मलेशिया में HAL के रीजनल ऑफिस का किया उद्घाटन

Advertisement

मलेशिया ने एचएएल द्वारा विनिर्मित तेजस लड़ाकू विमानों की खरीद में रुचि दिखाई है।

Last Updated- July 11, 2023 | 10:33 PM IST
Rajnath Singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कुआलालंपुर में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे भारत और मलेशिया के बीच रक्षा उद्योग साझेदारी प्रगाढ़ होगी।

सिंह के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘एक बड़ी रक्षा निर्यात संपर्क गतिविधि के तौर पर मलेशिया के कुआलालंपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में एचएएल का पहला क्षेत्रीय विपणन कार्यालय खोला गया। यह क्षेत्रीय कार्यालय दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र के लिए काम करेगा और रक्षा क्षेत्र के अन्य सार्वजनिक उपक्रमों को भी ऑर्डर दिलाने में सहायक होगा।’’

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह केंद्र व्यापक दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र के साथ एचएएल की भागीदारी के केंद्र के रूप में भी काम करेगा और अन्य भारतीय रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों के लिए एक खिड़की के रूप में कार्य करेगा। बयान के अनुसार सिंह इस समय मलेशिया की यात्रा पर हैं जहां भारतीय मूल के लोगों की संख्या दुनिया में दूसरी सर्वाधिक है और प्रवासी भारतीय समुदाय भी बड़ी संख्या में रहता है।

बयान में कहा गया कि रक्षा निर्यात को भारतीय रक्षा उद्योग के सतत विकास का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए सिंह ने 11 जुलाई को कुआलालंपुर में एचएएल के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। भारतीय रक्षा मंत्री के कार्यालय ने कार्यक्रम की तस्वीरें भी साझा कीं।

मलेशिया ने एचएएल द्वारा विनिर्मित तेजस लड़ाकू विमानों की खरीद में रुचि दिखाई है। सिंह ने कार्यक्रमों में भारतीय मूल के लोगों से बातचीत की। उन्होंने पेटालिंग जया में रामकृष्ण मिशन का भी दौरा किया और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवंबर 2015 में अनावृत किया था।

Advertisement
First Published - July 11, 2023 | 10:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement