facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नेपाल के विकास के लिए BRI कार्यान्वयन योजना पर चीन के साथ हुई चर्चा : उप प्रधानमंत्री श्रेष्ठ

Advertisement

नेपाल और चीन ने बीआरआई समझौते पर सात साल पहले हस्ताक्षर किये थे।

Last Updated- April 01, 2024 | 9:23 PM IST
BRI

नेपाल के उप प्रधानमंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ ने सोमवार को यहां कहा कि उनके देश और चीन ने बीजिंग समर्थित ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएिटव’ (बीआरआई) परियोजनाओं के कार्यान्वयन योजना के साथ आगे बढ़ने में प्रगति की है। श्रेष्ठ नेपाल के विदेश मंत्री भी हैं।

वह 25 मार्च से एक अप्रैल तक चीन की आठ दिवसीय राजकीय यात्रा संपन्न कर सोमवार को स्वदेश लौटे। उन्होंने बीआरआई कार्यान्वयन को अंतिम रूप देने से जुड़े विषयों पर चीन के अधिकारियों के साथ चर्चा की। श्रेष्ठ ने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री की चीन यात्रा के दौरान बीआरआई कार्यान्वयन योजना के संबंध में बीजिंग के साथ पहले ही एक सहमति बन चुकी है और मेरी यात्रा के दौरान बातचीत आगे बढ़ी।’’

उन्होंने कहा कि बीआरआई के तहत नेपाल अपनी पसंद के अनुसार विकास परियोजनाओं का चयन करने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम बीआरआई के तहत अनुदान सहायता को प्राथमिकता देते हैं लेकिन अनुदान और ऋण सहित दोनों विकल्प खुले हैं और कार्यान्वयन योजना पर हस्ताक्षर करने के बाद इस विषय पर चर्चा की जाएगी।’’

नेपाल और चीन ने बीआरआई समझौते पर सात साल पहले हस्ताक्षर किये थे। अपनी यात्रा के दौरान, श्रेष्ठ ने चीनी अधिकारियों से नेपाल के रास्ते तिब्बत स्थित कैलाश-मानसरोवर जाने वाले विदेशी पर्यटकों पर बीजिंग द्वारा लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों में ढील देने के लिए भी कहा। विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों ने काठमांडू और चीन के स्वायत्त क्षेत्र ल्हासा के बीच सीधी बस सेवा फिर से शुरू करने पर सकारात्मक रुख जाहिर किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने नेपाल-तिब्बत-छोंगचिंग-सिचुआन के बीच विकास गलियारे के निर्माण से संबंधित विषयों पर सकारात्मक चर्चा की।’’

Advertisement
First Published - April 1, 2024 | 9:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement