facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भूटान-सिलीगुड़ी-बांग्लादेश गलियारे के विकास से पड़ोसी देशों के बीच व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

Advertisement

बांग्लादेश में शम्स ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रबंध निदेशक रबीउल आलम ने कहा कि उनका देश भौगोलिक रूप से भारत के पूर्वोत्तर राज्यों से जुड़ा हुआ है और बेहतर व्यापार संबंधों के लिए दोन

Last Updated- June 16, 2023 | 12:39 PM IST
BIMSTECH

भूटान-सिलीगुड़ी-बांग्लादेश गलियारे के विकास से इन पड़ोसी देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इस क्षेत्र के व्यवसायी चाहते हैं कि इस गलियारे को तेजी से पूरा किया जाए।

यहां हाल में आयोजित हुए बिम्सटेक बिजनेस सम्मेलन में मौजूद व्यवसायियों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि तीन देशों- भूटान, बांग्लादेश और नेपाल को जोड़ने वाले इस गलियारे से उत्तर बंगाल में सड़क संपर्क बेहतर होगा और व्यापार के साथ ही रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

प्रिस्टिन हिंदुस्तान इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रमुख अविरल जैन ने कहा, ”बंगाल निवेश करने के लिए सही जगह है। सिलीगुड़ी के रेल नेटवर्क का उपयोग सभी देशों द्वारा कोलकाता और उससे आगे माल भेजने के लिए किया जा सकता है।”

उन्होंने कहा कि आईसीडी डाबग्राम उत्तरी बंगाल क्षेत्र में रेल से जुड़ा बंदरगाह है। इससे उत्तरी बंगाल, सिक्किम, उत्तर बिहार, पूर्वोत्तर के कारोबारियों को फायदा मिलेगा। बांग्लादेश में शम्स ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रबंध निदेशक रबीउल आलम ने कहा कि उनका देश भौगोलिक रूप से भारत के पूर्वोत्तर राज्यों से जुड़ा हुआ है और बेहतर व्यापार संबंधों के लिए दोनों देशों के बीच नदी मार्गों को विकसित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ”फिलहाल मालवाहक जहाज बांग्लादेश से खाली जाते हैं और भारत से लोड होकर लौटते हैं। यहां भारी व्यापार असंतुलन है। हमें नदी मार्गों को फिर से तैयार करने की जरूरत है। इससे सभी को फायदा होगा।”

सनराइज एक्सपोर्ट, भूटान के प्रबंध निदेशक गोपाल वैबा लामा ने कहा, ”हमें जलमार्गों को विकसित करने की जरूरत है। हमारे पास दो महत्वपूर्ण नदियां हैं, जिनका इस्तेमाल भारत और बांग्लादेश में माल की ढुलाई के लिए किया जा सकता है।”

Advertisement
First Published - June 16, 2023 | 12:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement