facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Digital Payment: UPI सेवाएं अब श्रीलंका और मॉरीशस में शुरू, पीएम मोदी ने इसे ऐतिहासिक बताया

Advertisement

मोदी ने कहा कि UPI भारत के साथ साझेदारी को मजबूत करेगा।

Last Updated- February 12, 2024 | 3:06 PM IST
UPI in Srilanka and Maldives- श्रीलंका और मालदीव में यूपीआई पेमेंट

भारत की यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सेवाओं की शुरुआत सोमवार को श्रीलंका और मॉरीशस में हो गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक डिजिटल प्रौद्योगिकी से जोड़ने वाला बताया।

इस ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने भी हिस्सा लिया। अपनी टिप्पणी में मोदी ने उम्मीद जताई कि नई फिनटेक सेवाएं दोनों देशों की मदद करेंगी। उन्होंने कहा कि UPI ‘भारत के साथ साझेदारी को एकजुट करने की नई जिम्मेदारियों’ को क्रियान्वित कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज हिंद महासागर क्षेत्र के तीन मित्र देशों के लिए एक विशेष दिन है क्योंकि हम अपने ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक डिजिटल तकनीक के साथ जोड़ रहे हैं।’’

मोदी ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि UPI प्रणाली से श्रीलंका और मॉरीशस को फायदा होगा।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक डिजिटल बुनियादी ढांचे से भारत में क्रांतिकारी बदलाव आया है।

उन्होंने ‘पड़ोस प्रथम’ नीति पर भारत की केंद्रित नीति को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा, ‘‘चाहे वह प्राकृतिक आपदा हो, स्वास्थ्य से जुड़ी हो, आर्थिक या अंतरराष्ट्रीय मंच पर समर्थन, भारत ने सबसे पहले प्रतिक्रिया दी है।

भारत आगे भी यह जारी रखेगा।’’ श्रीलंका और मॉरीशस में भारतीय सेवाओं की शुरुआत दोनों देशों के साथ भारत के बढ़ते द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों की पृष्ठभूमि में हुई है।

इससे श्रीलंका और मॉरीशस की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के साथ ही भारत की यात्रा करने वाले इन देशों के नागरिकों के लिए UPI की सेवा उपलब्ध होगी।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा विकसित UPI मोबाइल फोन के माध्यम से अंतर-बैंक लेनदेन की सुविधा के लिए एक त्वरित वास्तविक समय भुगतान प्रणाली है। रुपे भारत का एक वैश्विक कार्ड भुगतान नेटवर्क है, जिसकी दुकानों, एटीएम और ऑनलाइन पर व्यापक स्वीकृति है।

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 3:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement