facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जल्द ही HIV को जड़ से समाप्त कर पाएंगे डॉक्टर, रिसर्चर्स को मिली बड़ी सफलता!

Advertisement

एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने HIV के इलाज के लिए एक नया तरीका खोजा है।

Last Updated- March 20, 2024 | 3:55 PM IST
HIV- एचआईवी

रिसर्चर्स ने CRISPR नाम की एक शक्तिशाली तकनीक का उपयोग करके HIV के इलाज की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। CRISPR को आणविक कैंची (molecular scissors) के रूप में जाना जाता है, और वैज्ञानिकों ने इसका उपयोग HIV के DNA को संक्रमित कोशिकाओं से काटने के लिए किया है।

मौजूदा उपचार केवल HIV को कंट्रोल करने में कारगर

BBC में छपी खबर के मुताबिक, यह मेडिकल साइंस के लिए बड़ी उपलब्धि है क्योंकि मौजूदा उपचार HIV को कंट्रोल कर सकते हैं, लेकिन वे इसे पूरी तरह से खत्म नहीं कर सकते हैं। यह नई रिसर्च, हालांकि अभी शुरुआती चरण में है, वायरस को पूरी तरह से खत्म करने की उम्मीद देती है।

एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने HIV के इलाज के लिए एक नया तरीका खोजा है। उन्होंने एक मेडिकल कॉन्फ्रेंस में अपने निष्कर्षों को पेश किया। उन्होंने कहा कि यह अभी भी एक शुरुआती कॉन्सैप्ट है और इससे तुरंत कोई इलाज नहीं होगा। ऐसे में रिसर्चर्स को और ज्यादा रिसर्च करने की जरूरत है ताकि पता किया जा सके कि यह तरीका कितना सुरक्षित और असरदार है।

Also Read: Rupee Vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे मजबूत

रिसर्च का पूर्ण मूल्यांकन आवश्यक

नॉटिंघम विश्वविद्यालय में स्टेम सेल और जीन थेरेपी टेक्नोलॉजीज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जेम्स डिक्सन का कहना है कि HIV के इलाज के लिए CRISPR का उपयोग करने वाली रिसर्च का पूर्ण मूल्यांकन आवश्यक है।

डॉक्टक डिक्सन ने कहा, “यह स्टडी जीन-एडिटिंग तकनीक का उपयोग करके HIV को रोगी कोशिकाओं से पूरी तरह से हटाने की कोशिश करता है। यह एक दिलचस्प खोज है, लेकिन अभी भी बहुत सारा काम बाकी है। यह अध्ययन केवल प्रयोगशाला में कोशिकाओं पर किया गया था। यह जानने के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है कि क्या यह तकनीक पूरे शरीर में काम करेगी। उन्होंने आगे कहा, यह भी महत्वपूर्ण है कि इस अध्ययन की साथी रिसर्चर्स द्वारा रिव्यू किया जाए और सुनिश्चित किया जाए कि यह विश्वसनीय है।”

Advertisement
First Published - March 20, 2024 | 3:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement