facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आयोवा कॉकस में जीत से Donald Trump गदगद, कहा-बाइडन अब तक का सबसे खराब राष्ट्रपति

Advertisement

उन्होंने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन पर अपना हमला जारी रखते हुए उन्हें ‘‘अब तक का सबसे खराब राष्ट्रपति’’ करार दिया।

Last Updated- January 16, 2024 | 5:00 PM IST
File Photo: Former US President Donald Trump

आयोवा कॉकस में अहम जीत मिलने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों का आह्वान किया कि सभी लोग साथ आकर दुनिया की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें और मौतों और विनाश को रोकें।

आयोवा कॉकस में जीत के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी की ओर से तीसरी बार इस पद के लिए उम्मीदवारी की दावेदारी कर रहे ट्रंप ने अमेरिका के ‘सभी राजनीतिक वर्गों’ से एकजुट होने को कहा।

उन्होंने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन पर अपना हमला जारी रखते हुए उन्हें ‘‘अब तक का सबसे खराब राष्ट्रपति’’ करार दिया।

ट्रंप (77) ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि अब समय आ गया है जब हमारे देश के सभी लोग एक साथ आएं, चाहे वह रिपब्लिकन हों या डेमोक्रेट या उदारवादी या रूढ़िवादी।’’

पूर्व राष्ट्रपति ने अपने भाषण की शुरुआत में अप्रत्याशित रूप से ‘‘प्रतिद्वंद्वियों को भी एकजुट हो कर साथ देने का संदेश’’ दिया। ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी की खातिर सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभरे हैं।

उन्होंने सोमवार शाम आयोवा राज्य की राजधानी डेस मोइनेस में अपने समर्थकों को संबोधित किया। यह तीसरी बार रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी हासिल करने की दिशा में उनका पहला आधिकारिक कदम है।

ट्रंप ने कहा, ‘‘बेहतर होगा अगर हम एक साथ आएं और दुनिया की समस्याओं का समाधान करें और उन मौतों एवं विनाश को रोकें जिसके गवाह हम बन रहे हैं… हम एकजुट होंगे। यह जल्द होगा।’’

Advertisement
First Published - January 16, 2024 | 5:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement