facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पत्रकार का Donald Trump ने किया अपमान

Advertisement
Last Updated- January 14, 2023 | 9:57 AM IST
US former president Donald Trump

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला पत्रकार के मुकदमे पर ट्रंप ने सवाल उठाया है। स्तंभकार ई. जीन कैरोल द्वारा दायर मुकदमे में एक अदालत द्वारा शुक्रवार को जारी ट्रंप की गवाही के अंशों में महिला पत्रकार के खिलाफ अपमानजनक शब्द और मुकदमा करने की धमकी शामिल है।

जीन कैरोल द्वारा दायर मुकदमे में अक्टूबर में दर्ज ट्रंप के बयान के अंश सार्वजनिक रूप से जारी किए गए हैं क्योंकि एक संघीय न्यायाधीश ने इसे सीलबंद रखने के ट्रंप के वकीलों के अनुरोध को खारिज कर दिया था।

ट्रंप के बयान के अनुसार, ‘‘महिला ने कहा कि मैंने उसके साथ कुछ ऐसा किया जो कभी नहीं हुआ। ऐसा कुछ नहीं हुआ था। मैं इस महिला के बारे में कुछ नहीं जानता।’’ ये अंश ट्रंप और कैरोल के एक वकील के बीच हुई तीखी बहस को उजागर करते हैं।

बयान के कुछ अंश उसी दिन जारी किए गए जब संघीय न्यायाधीश लुईस ए. कापलान ने भी कैरोल के मानहानि और बलात्कार के आरोप वाले दो मुकदमों को खारिज करने के ट्रंप के वकीलों के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था। इस संबंध में अप्रैल में सुनवाई की उम्मीद है।

ट्रंप ने कहा कि 1990 के दशक के मध्य में मैनहट्टन में किसी दुकान में वह कैरोल से कभी नहीं मिले। अपनी दिन भर की गवाही में ट्रंप ने उन्हें एक बलात्कारी के रूप में चित्रित किए जाने के को लेकर कैरोल पर हमला किया। साल 2019 में कैरोल की एक किताब प्रकाशित हुई थी जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था 1995 के अंत में और 1996 की शुरुआत में मैनहट्टन स्थित एक दुकान में मुलाकात के बाद मौका मिलते ही ट्रंप ने ड्रेसिंग रूम में उनका उत्पीड़न किया था।

Advertisement
First Published - January 14, 2023 | 9:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement