facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लोगों ने मुझे काम करने के लिए चुना है और मैं यह कर रहा हूं: डॉनल्ड ट्रंप

Advertisement

ट्रंप ने अपने संबोधन में कांग्रेस और देश की जनता को अपने कार्यकाल के शुरुआती हफ्तों में किए गए कामकाज के बारे में जानकारी दी।

Last Updated- March 05, 2025 | 8:54 AM IST
Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि उनके सत्ता में आने के बाद अमेरिका का विश्वास और सम्मान लौटा है। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान इमिग्रेशन, इकनॉमी और सुरक्षा की दिशा में उठाए गए कदमों पर भी चर्चा की।

ट्रंप ने अपने संबोधन में कांग्रेस और देश की जनता को अपने कार्यकाल के शुरुआती हफ्तों में किए गए कामकाज के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका का विश्वास और सम्मान लौटा है।

व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप के संबोधन का विषय ‘‘अमेरिकी सपने का नवीकरण’’ था, जिसमें उन्होंने अपनी उपलब्धियों को सामने रखा। साथ ही कांग्रेस से अपील की कि वह उनके आक्रामक आव्रजन अभियान को फंड करने के लिए अधिक धन उपलब्ध कराए।

ट्रंप ने कहा , ‘‘यह कुछ और नहीं बल्कि तेज और अथक कार्रवाई रही। लोगों ने मुझे काम करने के लिए चुना है और मैं यह कर रहा हूं।’’ इस दौरान उन्होंने आव्रजन, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा की दिशा में उठाए गए कदमों पर चर्चा की, साथ ही कहा कि अमेरिका का विश्वास और सम्मान लौटा है।

ट्रंप के संबोधन की शुरुआत में डेमोक्रेटिक पार्टी ने लगातार व्यवधान डाला। टेक्सास से प्रतिनिधिसभा में सदस्य ए. ग्रीन ने खड़े होकर चिल्ला कर कहा कि ट्रंप दिशाहीन हैं। लगातार व्यवधान डाले जाने के बाद हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने हस्तक्षेप किया और सदन में शिष्टाचार बहाल करने का आग्रह किया। बाद में उन्होंने ग्रीन को सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया।

Advertisement
First Published - March 5, 2025 | 8:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement