facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कनाडा के डिजिटल टैक्स पर भड़के Donald Trump, सात दिन में टैरिफ लगाने की चेतावनी

Advertisement

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "इस बेहद अनुचित टैक्स के चलते, हम कनाडा के साथ चल रही सभी व्यापारिक बातचीत को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर रहे हैं।"

Last Updated- June 28, 2025 | 9:04 AM IST
Donald Trump
US President Donald Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कनाडा के साथ सभी व्यापारिक बातचीत को तत्काल प्रभाव से खत्म करने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि यह कदम कनाडा द्वारा टेक्नोलॉजी कंपनियों पर लगाए गए डिजिटल सर्विस टैक्स के जवाब में उठाया गया है। ट्रंप ने इसे अमेरिका पर “सीधा और खुला हमला” बताया।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, “इस बेहद अनुचित टैक्स के चलते, हम कनाडा के साथ चल रही सभी व्यापारिक बातचीत को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर रहे हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि अगले सात दिनों के भीतर अमेरिका कनाडा को उन टैरिफ की जानकारी देगा, जो उसे अमेरिका के साथ व्यापार करने के लिए चुकाने होंगे।

उन्होंने कहा है कि अमेरिका के टेक्नोलॉजी कंपनियों पर डिजिटल सर्विसेज टैक्स लगाने के कनाडा के फैसले के बाद अब दोनों देशों के बीच व्यापार पर कोई बातचीत नहीं होगी।

ट्रंप ने यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट के जरिए दिया। उन्होंने कहा, “हमें अभी जानकारी मिली है कि कनाडा, जो व्यापार के लिहाज से बेहद कठिन देश है, ने हमारी टेक कंपनियों पर डिजिटल टैक्स लगाने का फैसला किया है। यह सीधा और खुला हमला है।”

ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि कनाडा ने वर्षों से अमेरिकी किसानों के डेयरी उत्पादों पर 400 फीसदी तक शुल्क लगाया है। उन्होंने यूरोपीय संघ का उदाहरण देते हुए कहा कि कनाडा भी उसी की राह पर चल रहा है, जो पहले ही ऐसा टैक्स लगा चुका है।

अपने पोस्ट में ट्रंप ने आगे लिखा, “इस अनुचित टैक्स के चलते हम कनाडा के साथ व्यापार को लेकर चल रही सारी चर्चाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर रहे हैं। अगले सात दिनों में कनाडा को बता दिया जाएगा कि अमेरिका से व्यापार करने के लिए उसे कितने टैरिफ चुकाने होंगे।”

यह बयान ऐसे वक्त आया है जब अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के बीच टेक्नोलॉजी, टैक्स और व्यापार को लेकर खींचतान जारी है।

Advertisement
First Published - June 28, 2025 | 9:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement