facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Donald Trump: ट्रंप की सोशल मीडिया कंपनी NASDAQ पर लिस्टेड, बाजार मूल्यांकन 6.8 अरब डॉलर

Advertisement

इस कंपनी का सोमवार को डिजिटल वर्ल्ड एक्विजिशन कॉर्प नामक कंपनी ने अधिग्रहण किया था।

Last Updated- March 26, 2024 | 9:08 PM IST
US former president Donald Trump

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोशल मीडिया कंपनी ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप कॉरपोरेशन मंगलवार को शेयर बाजार नैस्डैक पर लिस्टेड हो गई। माना जा रहा है कि भावी निवेशक शायद यह सवाल पूछ जा सकते हैं कि क्या कंपनी का शेयर बहुत महंगा है और संभावित रूप से बहुत उतार-चढ़ाव वाला है।

इस कंपनी का सोमवार को डिजिटल वर्ल्ड एक्विजिशन कॉर्प नामक कंपनी ने अधिग्रहण किया था। सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल चलाने वाली ट्रम्प मीडिया ने अब नैस्डैक स्टॉक एक्सचेंज में डिजिटल वर्ल्ड की जगह ले ली है। ट्रम्प मीडिया ने 50 डॉलर के करीब शेयर मूल्य और लगभग 6.8 अरब डॉलर के बाजार मूल्य के साथ शुरुआत की।

कंपनी ने टिकर प्रतीक ‘डीजेटी’ के तहत कारोबार शुरू किया। डिजिटल वर्ल्ड के कई निवेशक बड़े संस्थागत और पेशेवर निवेशकों के बजाय अल्पकालिक निवेशक थे जो या तो ट्रंप का समर्थन करने की कोशिश कर रहे थे या इसको लेकर चल रहे ‘जोश’ को भुनाने का लक्ष्य रख रहे थे। उन शेयरधारकों ने विलय की उम्मीद में इस वर्ष शेयर को दोगुना से अधिक करने में मदद की।

Advertisement
First Published - March 26, 2024 | 9:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement